लंच बॉक्स और स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट रागी चॉकलेट ब्राउनी, स्वाद और न्यूट्रिशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

रागी चॉकलेट ब्राउनी AI image
Ragi Chocolate Brownie: अगर आपको मीठा खाने का मन है लेकिन हेल्दी ऑप्शन चाहिए, तो रागी चॉकलेट ब्राउनी आपके लिए परफेक्ट है. रागी का न्यूट्रिशन, गुड़ की मिठास और डार्क चॉकलेट का चॉकलेटी स्वाद इसे बच्चों और बड़ों का फेवरेट बनाता है. यह ब्राउनी न केवल टेस्टी है बल्कि फाइबर और आयरन से भरपूर भी है.
Ragi Chocolate Brownie: अक्सर ऐसा होता है कि हमें मीठा खाने का मन तो होता है, लेकिन सेहत के बारे सोचकर इससे परहेज करने लगते हैं. यह एक ऐसी दुविधा है जिससे आप आये दिन जूझते रहते होंगे. अगर आपके साथ भी यह प्रॉब्लम रहती है तो रागी चॉकलेट ब्राउनी आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. ये ब्राउनी सिर्फ खाने में टेस्टी नहीं होते बल्कि सेहत के लिए भी उतने ही फायदेमंद होते हैं. रागी का न्यूट्रिशन, गुड़ की मिठास और डार्क चॉकलेट्स का जबरदस्त स्वाद इसे बच्चों से लेकर बड़ों का फेवरेट बना देता है. जब आप इस ब्राउनी को खाते हैं तो सिर्फ आपकी क्रेविंग नहीं मिटती, आपके शरीर को जरूरी फाइबर और आयरन भी मिलता है. तो चलिए जानते हैं रागी चॉकलेट ब्राउनी बनाने की आसान और हेल्दी रेसिपी.
रागी चॉकलेट ब्राउनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- रागी आटा – 1 कप
- कोको पाउडर – 2 बड़े चम्मच
- गुड़ या ब्राउन शुगर – आधा कप या फिर स्वाद के अनुसार
- डार्क चॉकलेट – 50 ग्राम, कट कर लें
- अंडा – 2 , अगर वीगन वर्जन चाहिए तो फ्लैक्ससीड या केले का पेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं
- दही – एक चौथाई कप
- वेनिला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
- बेकिंग पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- नमक – एक चुटकी
- घी या तेल – 2 बड़े चम्मच
यह भी पढ़ें: बचे हुए चावल और दही से मिनटों में बनाएं सुपर टेस्टी और क्रिस्पी कटलेट, टिफिन के लिए परफेक्ट रेसिपी
रागी चॉकलेट ब्राउनी बनाने की रेसिपी
- रागी चॉकलेट ब्राउनी बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें. अब ब्राउनी टिन को हल्का घी या तेल लगाकर तैयार कर लें और थोड़ा रागी आटा छिड़क दें ताकि ब्राउनी चिपके नहीं.
- इसके बाद एक बड़े बर्तन में रागी आटा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और नमक अच्छे से मिलाएं. ऐसा करने से ब्राउनी को सही टेक्सचर और स्वाद मिलेगा.
- अब एक दूसरे बर्तन में अंडा, दही, घी/तेल, गुड़ और वेनिला एसेंस मिलाकर फेंटें. इस बात का ख्याल रखें कि गुड़ पूरी तरह घुल जाए और मिश्रण स्मूद हो जाए.
- अब धीरे-धीरे गीली सामग्री को सूखी सामग्री में डालें और अच्छे से मिलाएं. इस बात का ख्याल रखें कि मिश्रण ज्यादा पतला या गाढ़ा न हो. लास्ट में कटी हुई डार्क चॉकलेट डालकर हल्के हाथ से मिलाएं.
- अब इस मिश्रण को तैयार टिन में डालें और 25 से 30 मिनट तक बेक करें. इसे बीच-बीच में टूथपिक से चेक करते रहें. अगर टूथपिक साफ बाहर आए तो ब्राउनी तैयार है.
- अब ब्राउनी को ओवन से निकालकर ठंडा होने दें और फिर उसे छोटे छोटे टुकड़ों में काटें. आप अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ी और चॉकलेट या ड्राई फ्रूट्स से डेकोरेशन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे जब घर पर बनेगा पनीर स्लाइस सैंडविच, टिफिन के लिए माओं की नई फेवरेट रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




