Multigrain Thepla Recipe: 5 अनाजों से बनता है ये खास मल्टीग्रेन थेपला, स्वाद ऐसा कि हर कोई दोबारा मांगने को हो जाए मजबूर

Updated:
विज्ञापन
multigrain thepla recipe

multigrain thepla AI generated image

Multigrain Thepla Recipe: अगर आप एक ही तरह के पराठे और ब्रेड खाकर बोर हो चुके हैं तो आपको एक बार मल्टीग्रेन थेपला जरूर ट्राई करना चाहिए. यह खाने में टेस्टी होते हैं और इन्हें तैयार करने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है. आप इसे शाम के नाश्ते के अलावा बच्चों को टिफिन में देकर या फिर लंच के दौरान भी एन्जॉय कर सकते हैं.

विज्ञापन

Multigrain Thepla Recipe: अगर आप हर दिन एक ही तरह के पराठे या फिर ब्रेड खाकर ऊब गए हैं और उनकी जगह पर एक ज्यादा हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन की तलाश में हैं तो मल्टीग्रेन थेपला आपके लिए बेस्ट चॉइस है. इस डिश की अगर बात करें तो यह गुजरात की एक ट्रेडिशनल डिश है जिसे वे लोग खाना ज्यादा पसंद करते हैं जिन्हें अपने सेहत की चिंता रहती है. मल्टीग्रेन थेपला गेहूं के आटे के साथ ज्वार, बाजरा, रागी और ओट्स जैसे अनाजों से बनाया जाता है. इन सभी ग्रेन्स में आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन मिल जाता है. अगर आप अपने डाइजेशन को बेहतर रखना और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो भी मल्टीग्रेन थेपला आपने लिए एक शानदार ऑप्शन है. आप इस डिश को बच्चों की टिफिन में या फिर लंच बनाकर भी एन्जॉय कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

मल्टीग्रेन थेपला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • गेहूं का आटा – 1 कप
  • ज्वार का आटा – आधा कप
  • बाजरे का आटा – आधा कप
  • रागी का आटा – एक चौथाई कप
  • ओट्स पाउडर – एक चौथाई कप
  • दही – आधा कप
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • पानी – जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें: Gajar ke Kheer ki Recipe: सर्दियों में गाजर के हलवे से भी ज्यादा लाजवाब है ये मलाईदार खीर, खुशबू से ही जीत लेगी आपका दिल

मल्टीग्रेन थेपला बनाने की आसान रेसिपी

  • मल्टीग्रेन थेपला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में सभी आटे डालकर अच्छे से मिला लें.
  • इसके बाद इसमें दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, मसाले, अजवाइन और नमक डालें.
  • अब हरा धनिया और तेल डालकर मिश्रण को हल्का सख्त आटा गूंथ लें.
  • इसके बाद आटे को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • अब आपको आटे की लोइयां बनाकर इन्हें बेल लेना है.
  • गर्म तवे पर थेपला डालें और दोनों तरफ से हल्का तेल लगाकर सेंक लें.
  • जब थेपला ग्लोडन और क्रिस्पी हो जाए, तो उतार लें.
  • हेल्दी मल्टीग्रेन थेपला को आप दही, हरी चटनी, अचार या सब्जी के साथ एन्जॉय कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Sabudana Aloo Khichdi Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं नॉन-स्टिकी और टेस्टी साबूदाना आलू खिचड़ी, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola