बचे हुए चावल से बनाएं खुशबूदार साउथ इंडियन डिश, मिनटों में तैयार होने वाली सबसे हेल्दी रेसिपी

करी पत्ता चावल AI image
Curry Patta Chawal Recipe: करी पत्ता चावल एक खुशबूदार और हेल्दी साउथ इंडियन रेसिपी है, जो बचे हुए चावल से झटपट तैयार हो जाती है. हल्के मसाले, क्रिस्पी करी पत्ता और मूंगफली इसका स्वाद दोगुना कर देते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.
Curry Patta Chawal Recipe: करी पत्ता चावल एक ट्रेडिशनल साउथ इंडियन रेसिपी है जिसे उसकी जबरदस्त खुशबू, एकदम हल्के मसालों और सेहत को होने वाले फायदों की वजह से काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इस डिश को आप उस समय बना सकते हैं जब घर पर चावल बच गए हों और आपको यह समझ में न आ रहा हो कि आखिर इनका करना क्या है. यह डिश इसलिए भी काफी ज्यादा स्पेशल है क्योंकि यह आपके डाइजेशन को सुधारने, बालों को हेल्दी बनाने और साथ ही इम्युनिटी को बूस्ट करने में भी काफी ज्यादा मदद कर सकती है. अगर आप एक ऐसी रेसिपी ढूंढ रहे हैं जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाए, टेस्टी और हेल्दी भी हो तो करी पत्ता चावल सबसे बेहतरीन चॉइस है. आप अगर चाहें तो इसे लंच बॉक्स में तैयार करके ऑफिस भी ले जा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं करी पत्ता चावल बनाने की आसान रेसिपी.
करी पत्ता चावल बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- पके हुए चावल – 2 कप ठंडे या फिर बचे हुए
- ताजे करी पत्ते – 1 कप
- मूंगफली – 2 टेबलस्पून
- उड़द दाल – 1 टीस्पून
- चना दाल – 1 टीस्पून
- राई – 1 टीस्पून
- सूखी लाल मिर्च – 2 बीच से टूटी हुई
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
- अदरक – 1 टीस्पून अच्छे से कद्दूकस किया हुआ
- हल्दी पाउडर – आधा टीस्पून
- हींग – एक चुटकी
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – 2 टेबलस्पून
- नींबू का रस – 1 टेबलस्पून
यह भी पढ़ें: मिनटों में बनने वाली परवल की सबसे यूनिक और टेस्टी रेसिपी, शाम की चाय से लेकर पार्टी स्टार्टर तक के लिए परफेक्ट डिश
करी पत्ता चावल बनाने की रेसिपी
- करी पत्ता चावल बनाने के लिए सबसे पहले करी पत्तों को अच्छे से धोकर पानी सुखा लें. इसके बाद एक कड़ाही में 1 टीस्पून तेल गर्म करें और उसमें करी पत्ते डालकर हल्की आंच पर क्रिस्पी होने तक भून लें. जब ये ठंडा हो जाए तो इन्हें मिक्सी में डालकर मोटा पाउडर बना लें और अलग रख दें.
- इसके बाद उसी कड़ाही में बाकी का तेल डालें और तेल गर्म होने पर राई डालकर चटकने दें. इसके बाद मूंगफली, उड़द दाल और चना दाल डालकर गोल्डन होने तक भूनें और इसके बाद सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और हींग डालकर कुछ सेकंड फ्राई करें. अब इसमें हल्दी पाउडर और तैयार किया हुआ करी पत्ता पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- इसके बाद इसमें पकाये हुए चावल डालें और हल्के हाथों से चलाएं ताकि चावल टूटें नहीं. अब स्वादानुसार नमक डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. गैस बंद करने से पहले नींबू का रस डालें और इसे हल्का सा मिला भी लें.
- करी पत्ता चावल को आप नारियल की चटनी, दही या पापड़ के साथ परोस सकते हैं.
यह भी पढ़ें: एक बार बनाया तो हर खाने के साथ यही मांगेंगे, पहली बाइट में दिल जीत लेने वाली चटपटी रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




