ePaper

ढाबा-स्टाइल छोले और मूंग दाल पूरी: शेफ संजीव कपूर की बताई रेसिपी से घर पर बनाएं दिल्ली वाला स्वाद

Updated at : 07 Mar 2026 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
Punjabi Chole with Moong Dal Poori Recipe by Sanjeev Kapoor

शेफ संजीव कपूर की ढाबा-स्टाइल छोले और मूंग दाल पूरी रेसिपी

घर पर बनाएं ढाबा-स्टाइल पंजाबी छोले और मूंग दाल पूरी की स्वादिष्ट रेसिपी, जिसे शेफ संजीव कपूर ने खास टिप्स के साथ शेयर किया है. सही मसालों और आसान स्टेप्स से पाएं दिल्ली-पंजाब जैसा असली स्वाद.

विज्ञापन

Punjabi Chole with Moong Dal Poori Recipe by Sanjeev Kapoor: क्या आप घर पर दिल्ली वाला पंजाबी स्वाद को मिस करते है? अगर हां तो ये रेसिपी है आपके काम की है, शेफ संजीव कपूर ने घर पर ढाबा-स्टाइल छोले और मूंग दाल पूरी को बनाने का आसान तरीका शेयर किया है, जिससे आप घर पर भी दिल्ली-पंजाब जैसा असली टेस्ट पा सकते हैं. सही तरीके से भिगोए और सॉफ्ट पकाए गए काबुली चने, फ्रेश रोस्टेड मसाला और हल्की खटास वाला ग्रेवी फ्लेवर इस रेसिपी की खासियत है. इसके साथ क्रिस्पी मूंग दाल स्टफ्ड पूरी इस कॉम्बिनेशन को और भी स्वादिष्ट बना देती है.

ढाबा-स्टाइल छोले और मूंग दाल पूरी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री क्या है?

Punjabi Chole with Moong Dal Poori Recipe by Sanjeev Kapoor
छोले और मूंग दाल पूरी

छोले बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप काबुली चना (रातभर भिगोया हुआ)
  • 2 टेबलस्पून चना दाल (4 घंटे भिगोई हुई)
  • 2 प्याज (स्लाइस)
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 छोटी दालचीनी, 1 टीस्पून जीरा
  • 1 टीस्पून धनिया बीज
  • 1 काला इलायची, 3से4 लौंग
  • 1 टीस्पून अमचूर पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टेबलस्पून घी/तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • हरी मिर्च और हरा धनिया पेस्ट

मूंग दाल पूरी के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप मूंग दाल (भिगोकर मोटी पीसी हुई)
  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • ½ टीस्पून जीरा पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल (तलने के लिए)

1. घर पर ढाबा-स्टाइल छोले कैसे बनाएं?

भिगोए हुए काबुली चना और चना दाल को नमक डालकर प्रेशर कुकर में सॉफ्ट होने तक पकाएं.

कढ़ाही में घी/तेल गर्म करके प्याज को गोल्डन ब्राउन करें. इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालें.

दालचीनी, जीरा, धनिया बीज, काला इलायची और लौंग को ड्राई रोस्ट करके पीस लें और कढ़ाही में डालें.

अब अमचूर, लाल मिर्च, गरम मसाला और हरी मिर्च-धनिया पेस्ट डालकर मिक्स करें. उबले हुए छोले डालकर 8-10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.

2. दिल्ली-पंजाबी स्टाइल मूंग दाल पूरी कैसे बनाएं?

मूंग दाल को हल्का सा तेल में भूनकर उसमें नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिलाएं.आटे में नमक और थोड़ा तेल डालकर सॉफ्ट डो बनाएं. लोई बनाकर उसमें दाल का स्टफिंग भरें और हल्का बेल लें.गरम तेल में डीप फ्राई करें जब तक पूरी फूलकर गोल्डन ब्राउन न हो जाए.

गरमा-गरम छोले और मूंग दाल पूरी को प्याज, हरी मिर्च और नींबू के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं दावत वाला पेशावरी पनीर – जानिए शेफ रणवीर बरार की खास ट्रिक

यह भी पढ़ें: Matar Paneer Recipe: ढाबा स्टाइल में बनाएं मटर पनीर की लाजवाब सब्जी

यह भी पढ़ें: Shadi Style Chilli Paneer Recipe: शादी वाला चिली पनीर बनाएं घर पर – पढ़ें रेसिपी और पाएं मज़ेदार स्वाद

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola