ePaper

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज के नुस्खे से कब्ज को कहें अलविदा,जानें कैसे करें पेट साफ

Updated at : 19 Feb 2025 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj

प्रेमानंद जी महाराज

Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद महाराज ने भक्तों को बताया पेट दर्द, कब्ज और अपच की समस्या से बचने के लिये रामबाण इलाज.

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज जी हमेशा अपने भक्तों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करते रहते है.एक बार फिर उन्होने भक्तों को पेट दर्द, कब्ज और अपच की समस्या से बचने के लिये रामबाण इलाज बताया है जिसे अपनाकर आप भी इन समस्याओं को अलविदा कर सकते हैं. संत प्रेमानंद महाराज का एक बेहद असरदार देसी उपाय जिससे आप 8 से 10 दिन में कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं और पाचन तंत्र को सुधार सकते हैं.

प्रेमानंद महाराज का अचूक उपाय

  • 1 चम्मच छोटी हरड़
  • 1-1.5 चम्मच इसबगोल की भूसी
  • 250 ग्राम बिना चीनी वाला दूध

कैसे करें सेवन

सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर इसका सेवन करें. इसे 8 से 10 दिन तक नियमित रूप से अपनाने से कब्ज और अपच की समस्या दूर हो जाती है और आपका पेट बेहतर तरीके से साफ होने लगता है. इस उपाय को अपनाकर आप अपनी पाचन क्रिया को भी सुधार सकते हैं.

इसबगोल के फायदे

  • इसबगोल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है.
  • मल को नरम करता है और आंतों को मजबूत बनाता है.
  • पाचन तंत्र को मजबूत करता है.
  • एसिडिटी से राहत दिलाता है.
  • वजन घटाने में मदद करता है.
  • लीवर को मजबूत करता है और पाइल्स से राहत देता है.

Also Read : Premanand Ji Maharaj Sucess Tips: : अगर आप भी चाहते हैं सफलता, तो अपनाइए प्रेमानंद जी महाराज के बेस्ट टिप्स

कब्ज को दूर करने के अन्य उपाय

  • रोजाना 30 मिनट वॉक करें इससे कब्ज की समस्या कम होती है.
  • दिन में 8 से 10 गिलास पानी पिएं और हाइड्रेट रहें.
  • सही खानपान अपनाएं जिसमें हरी सब्जियां और फल शामिल हों.
  • 7 से 8 घंटे की नींद लें और स्ट्रेस से बचें.
  • योग और मेडिटेशन से अपनी मानसिक और शारीरिक सेहत को सुधारें.

Also Read : Premanand Ji Maharaj: स्वामी प्रेमानंद महाराज जी से जानें, पति-पत्नी के बीच प्यार और समझ को बढ़ाने का सीक्रेट

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola