ePaper

Post Face Wash Tips: फेस वॉश के बाद की परफेक्ट स्किनकेयर रूटीन, फॉलो करने से मिलेगी बेदाग त्वचा

Updated at : 30 Apr 2025 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
skincare tips

Post Face Wash Tips: गर्मी के दिनों में स्किन को खास देखभाल की जरूरत होती है क्योंकि धूप, पसीना और धूल-मिट्टी मिलकर स्किन की नेचुरल ग्लो कम हो जाती है. मौसम बदलने से स्किन की देखभाल में बदलाव होता है. इस कारण से चेहरे पर ऑयल, एक्ने, टैनिंग और डलनेस जैसी समस्या देखने को मिलती है.

विज्ञापन

Post Face Wash Tips: चमकदार त्वचा के लिए स्किन का खास ख्याल रखना पड़ता है. गर्मी के दिनों में स्किन को देखभाल की जरूरत होती है क्योंकि धूप, पसीना और धूल-मिट्टी मिलकर स्किन की नेचुरल ग्लो कम हो जाती है. मौसम बदलने से स्किन के देखभाल में बदलाव होता है. इस कारण से चेहरे पर ऑयल, एक्ने, टैनिंग और डलनेस जैसी समस्या देखने को मिलती है. किसी भी स्किन केयर की शुरुआत चेहरे को साफ करने से होती है. अगर आप चेहरे की साफ सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं तो ये स्किन प्रॉब्लम को बढ़ा देता है. चेहरे को साफ करने के बाद लोग मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं ड्राइनेस से बचने के लिए. गर्मी में ज्यादा मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करने से स्किन प्रॉब्लम हो सकती है. ऐसे में क्या करना चाहिए? 

फेस वॉश के बाद क्या करें?

टोनर का करें इस्तेमाल: चेहरे को धो लेने के बाद आप टोनर का इस्तेमाल करें. टोनर का इस्तेमाल ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद है. टोनर से आपकी त्वचा पर पोर्स कम होते हैं. आप नेचुरल टोनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप गुलाब जल, खीरा या एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

फेस सीरम से मिलेगा फायदा: स्किन के लिए आप सीरम का यूज कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल स्किन को चमकदार बनाता है और दाग धब्बों को कम करता है.

यह भी पढ़ें- Summer Face Packs: गर्मी से कम हो गई है चेहरे की रौनक, दही से बने ये फेस पैक दिखाएंगे कमाल

यह भी पढ़ें- Skincare Tips: त्वचा को बनाएं चमकदार, ये फेस पैक आएंगे आपके का

सही मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल: सर्दी के दिनों में नमी कम हो जाने से मॉइश्चराइजर की जरूरत पड़ती है. गर्मी में लोग ऑयली स्किन से परेशान रहते हैं इसलिए मॉइश्चराइजर का कम इस्तेमाल होता है. गर्मी में आप जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर को यूज करें.

सनस्क्रीन को भूल से भी न करें स्किप: गर्मियों में स्किन रूटीन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें. सनस्क्रीन का इस्तेमाल आपको धूप से बचाता है.

लिप केयर पर भी हो ध्यान: गर्मियों में होंठों की केयर भी जरूरी है. आप लिप्स को मॉइश्चराइज रखें इसके लिए आप अच्छे लिप बाम का इस्तेमाल करें. स्किन को गर्मियों में हेल्दी रखने के लिए आप हाइड्रेशन का ध्यान रखें और पानी अधिक मात्रा में सेवन करें.

यह भी पढ़ें- Skincare Tips: चेहरे पर ऐसा निखार कि राज जानने को हर कोई हो जाएगा बेताब

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola