Pizza Sandwich Recipe: हल्की भूख के लिए ट्राई करें पिज्जा सैंडविच, फटाफट नोट करें रेसिपी

Updated at : 29 Jan 2026 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
Pizza Sandwich Recipe in Hindi

पिज्जा सैंडविच रेसिपी (Image - iStock)

Pizza Sandwich Recipe: शाम की हल्की भूख को शांत करने के लिए आप कई तरह की हल्की चीजें खाते होंगे. एक बार आप पिज्जा सैंडविच को ट्राई करके देखें. इसका स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा.

विज्ञापन

Pizza Sandwich Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ हल्का खाने का दिल करता है. ऐसे में आपने सैंडविच तो जरूर खाया होगा. एक बार आप पिज्जा सैंडविच भी खाकर देखें. इसे बनाना बहुत ही आसान है. अगर आपको हल्की भूख लगी हो या फिर शाम के वक्त अचानक घर पर मेहमान आ जाएं तो भी आप इस पिज्जा सैंडविच को फटाफट बनाकर खिला सकते हैं. जहां तक बच्चों की बात है तो उन्हें भी यह खूब पसंद आएगा. आइए इसकी रेसिपी बताते हैं.

पिज्जा सैंडविच बनाने की सामग्री

  • ब्रेड – 2 स्लाइस
  • पिज्जा सॉस – 4 टी स्पून
  • टमाटर – 4 स्लाइस
  • ऑलिव – 6 टुकड़े
  • हालापीनोन – 4 टुकड़े
  • प्याज – कुछ स्लाइस
  • चिली फ्लेक्स – ¼ टी स्पून
  • हर्ब्स का मिश्रण – ¼ टी स्पून
  • मोज़रेला चीज़ (कद्दूकस) – मुट्ठीभर
  • बटर – 1 टी स्पून

यह भी पढ़ें: Mayonnaise Sandwich Recipe: बच्चे की आनाकानी होगी बंद, ब्रेकफास्ट में झटपट बनाएं मेयोनीज सैंडविच

पिज्जा सैंडविच बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए पहले एक ब्रेड पर 2 टीस्पून पिज्जा सॉस लगा लें.
  • इस पर 4 स्लाइस टमाटर, 4 टुकड़े हालापीनो, 6 टुकड़े ऑलिव, कुछ प्याज की स्लाइस, ¼ टीस्पून चिली फ्लेक्स और ¼ टीस्पून हर्ब्स के मिश्रण को डाल दें.
  • फिर आप इसके ऊपर मोजरेला चीज डालें.
  • इसके बाद आप एक दूसरा ब्रेड स्लाइस लें और उस पर 2 चम्मच पिज्जा सॉस लगा लें.
  • इस ब्रेड को पिज्जा सॉस की तरफ से टॉपिंग किए ब्रेड पर रखकर हल्का दबा दें.
  • फिर इस सैंडविच को बटर के साथ दोनों तरफ से सेक लें.
  • अंत में इस ब्रेड को दो टुकड़ों में काट लें और सर्व कर दें.

यह भी पढ़ें: Spring Onion Sandwich: सर्दियों में बनाएं टेस्टी स्प्रिंग अनियन सैंडविच, खूब चाव से खाएंगे बच्चे

यह भी पढ़ें: Sandwich Paratha Recipe: सुपरहिट सैंडविच पराठा खाकर बच्चे भी कहेंगे थैंक यू, ब्रेकफास्ट के लिए नोट करें रेसिपी

यह भी पढ़ें: Bombay Sandwich Recipe: ठंडी सुबह को एनर्जी भर देगा गरमा गरम स्वादिष्ट बॉम्बे सैंडविच

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola