Personality Secrets : आप मत कहिए आपके कान कह देते हैं आपके व्यक्तित्व का राज

Updated at : 29 Aug 2023 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
Personality Secrets :  आप मत कहिए आपके कान कह देते हैं आपके व्यक्तित्व का राज

Personality Secrets : हर इंसान का अपना अलग- अलग व्यक्तित्व होता है. कोई शांत होता है तो कोई बेबाक होता है. कोई नेचर लवर होता है तो कोई सोशल . हर किसी की अपनी खासियत होती है. लेकिन क्या आपको पता है कि आपके कान बिना कहे ही आपकी पर्सेनेलिटी के राज खोलते हैं

विज्ञापन
undefined

कान की बनावट और आकार भी काफी कुछ कहती है. आप किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व और व्यवहार के बारे में उसके कान की बनावट को देखकर भी जान सकते हैं कि वास्तव में सामने वाला व्यक्ति किस स्वभाव का हो सकता है.

undefined

व्‍यक्ति के कान को देखकर सामुद्रिक शास्त्र में उसके स्‍वभाव से जुड़ी महत्‍वपूर्ण बातें और उसके व्यक्तित्व बताया जा सकता है.

undefined

मोटे कान : जिन लोगों के कान का आकार मोटा होता है वो बहुत ही साहसी माने जाते हैं. समुद्र शास्त्र के अनुसार ऐसा भी कहा जाता है कि ऐसे लोग राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छा नाम कमाते हैं, लेकिन ये लोग भरोसे के लायक नहीं होते.

undefined

छोटे कान : जिन लोगों के कान सामान्य आकार से कुछ छोटे आकार के होते हैं, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग बलशाली होते हैं. ऐसे लोग भरोसेमंद होते हैं .

undefined

अधिक छोटे कान : ऐसे लोगों के बारे में बात करें तो ये आमतौर पर धन प्राप्ति के लिए संघर्ष करते हैं. हालांकि इनके पास बुद्धि का कोई अभाव नहीं होता है. लेकिन संदेह और डर की भावना हावी रहती है.

undefined

लंबे कान : . जिन व्यक्तियों के कान लंबे होते हैं वे परिश्रमी तथा कर्मठ होते हैं. ये कभी किसी काम में पीछे नहीं हटते और जो काम हाथ में लेते हैं उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं, चाहे उसमें कितनी ही कठिनाइयां आएं.

undefined

चौड़े कान : चौड़े कान वाले लोग जीवन में खुश रहते हैं. इनकी किस्मत काफी अच्छी होती है. इन्हें कम प्रयासों में ही सफलता हासिल हो जाती है. इन्हें पैसों की तंगी का सामना कम ही करना पड़ता है.

undefined

नुकीली कान : ऐसे कान वाले लोग किसी भी चीज का गहराई से विश्लेषण करते हैं, इनकी गहरी संवेदनाएं इन्हें अच्छा दोस्त और इंसान बनने में मदद करती हैं.ये हर चीज परफेक्ट रखना चाहते हैं.

undefined

संकीर्ण कान : ऐसे कान वाले लोगों को गहरे स्वभाव और आत्मनिरीक्षण करने वाला व्यक्ति कहा जाता है, जो बोलने से पहले हर चीज सोचते हैं.

undefined

जिन लोगों के कान नीचे से जुड़े होते हैं वैसे लोग बहुत उदार होने के साथ दूसरों की मदद करने वाले गुणों को धारण करने वाले होते हैं.

Also Read: Personality Traits: अगर सामने वाले व्यक्ति में दिखें ये 5 लक्षण तो समझ जाएं कि वो घमंडी हैं
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola