Parenting Tips: किताबों से प्यार करने लगेंगे बच्चे, बस आजमाएं ये जरूरी टिप्स

Parenting Tips: बच्चे को शिक्षित करना परवरिश का एक अहम हिस्सा है लेकिन आजकल माता-पिता की एक ही शिकायत रहती है कि उनका बच्चा किताब नहीं पढ़ता. यहां बताए जा रहे कुछ जरूरी टिप्स आजमाकर बच्चे अभी से ही किताबें पढ़ना शुरू कर देंगे.
Parenting Tips: आजकल हर माता पिता की एक ही शिकायत होती है कि उनके बच्चे का मन किताबों में नहीं लगता. अगर आपके बच्चे के साथ भी यही समस्या है तो फिर टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है. ज्यादातर देखा जाता है कि माता-पिता बच्चों को किताब नहीं पढ़ने पर डांट लगाते हैं, जो कि सही नहीं है. इसके लिए हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे बच्चे किताबों से प्यार करने लगेंगे. चलिए ये टिप्स जानते हैं.
बच्चे की पसंद को दें महत्व
स्कूली सिलेबस की किताबों के अलावा आप बच्चे को उसकी पसंद वाली अन्य किताबें भी खरीदकर पढ़ने के लिए दें. मनपसंद किताबें पढ़ने से बच्चे का सिलेबस वाली किताबों को पढ़ने में भी रुचि बढ़ेगी.
पिक्चर बुक्स को दें महत्व
छोटे बच्चों को चित्र आकर्षित करते हैं. इसलिए शुरुआत के दिनों में बच्चे को ऐसी किताबें पढ़ने के लिए दें जिसमें बड़े और रंगीन चित्र बने हुए हों. चित्रों को देखने से बच्चे की कल्पना शक्ति बढ़ती है और किताबों के प्रति उनका प्रेम बढ़ता है.
यह भी पढ़ें: Parenting Tips: सफलता और समझदारी के लिए बच्चे में जरूर डालें ये आदतें
खुद मिसाल बनें
एक बात ध्यान रखना जरूरी है कि बच्चे वही काम करते हैं जो वो आपको करते हुए देखते हैं. यानी अगर आप खाली समय में फोन स्क्रॉल करते हैं तो बच्चा भी वही सिखेगा. इसलिए जरूरी है कि दिन में कम से कम आधा घंटा खुद भी कोई किताब या अखबार पढ़ना शुरू कर दें. आपको पढ़ते देखकर बच्चा खुद ही किताबें पढ़ना शुरू कर देगा.
लाइब्रेरी और बुक फेयर लेकर जाएं
अगर संभव हो सके तो बच्चे को लाइब्रेरी और बुक फेयर की सैर जरूर करवाएं. ऐसे में बच्चा जब अपनी पसंद की किताब खुद चुनता है, तो वह उसे जिम्मेदारी और उत्साह के साथ पढ़ता है.
यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बात-बात में बच्चे पर नहीं पड़ेगी चीखने की जरूरत, बस जान लें ये जरूरी पैरेंटिंग टिप्स
यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों की जिद से अब न हों परेशान, इन टिप्स की मदद से चुटकियों में मनवाएं अपनी बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










