Parenting Tips: बच्चे की हाइट को लेकर रहते हैं चिंतित? अब नहीं, रोज कराएं ये एक्सरसाइज

Updated:
विज्ञापन
height increasing excercise

AI generated image

Parenting Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा उम्र के हिसाब से सही रफ्तार में ग्रो करे और उनकी हाइट भी बढे तो उनके डेली रूटीन में इन एक्सरसाइज को आपको जरूर शामिल करना चाहिए.

विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चे अपनी उम्र के हिसाब से सही रफ्तार पर ग्रो करें ये काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. कई बार ऐसा भी होता है कि उम्र तो बढ़ती जाती है लेकिन बच्चों की जो हाइट होती है वह बढ़ने का नाम ही नहीं लेती है. जब ऐसा होता है तो माता माता-पिता के अंदर एक डर बैठ जाता है कि कहीं उनके बच्चों की हाइट कम ही न रह जाए. वैसे तो आपके बच्चे की हाइट कितनी होगी यह पूरी तरह से जेनेटिक्स पर निर्भर करता है लेकिन कुछ ऐसे एक्सरसाइज होते हैं जिन्हें अपने बच्चे के डेली रूटीन में शामिल करके आप उनकी हाइट को कुछ हद तक बूस्ट कर सकते हैं. आज हम आपको इन्हीं एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बच्चों को लंबा होने में मदद कर सकते हैं.

हैंगिंग है सबसे बेस्ट

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की हाइट बढे तो ऐसे में आपको हैंगिंग एक्सरसाइज के बारे में बताना चाहिए. इसे करना काफी ज्यादा आसान है. आपको अपने बच्चे को एक रॉड या फिर उस तरह की किसी चीज से लटकने को कहना है. जब आपके बच्चे इस एक्सरसाइज को करते हैं तो उनकी हाइट देखते ही देखते बढ़ने लगती है.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके बच्चे अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चों को जितनी जल्दी हो सके सिखा दें ये काम की चीजें, तरक्की करने के साथ ही रहेंगे सुरक्षित

स्किपिंग को बनाएं रूटीन का हिस्सा

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की हाइट बढ़े तो ऐसे में आपको उसे स्किपिंग या फिर रस्सी कूदने के लिए कहना चाहिए. यह एक इतना जबरदस्त वर्कआउट है कि कुछ ही देर इसे करने से आपका पूरा शरीर एक्टिवेट हो सकता है. स्किपिंग की वजह से आपके बच्चे की हड्डियां मजबूत होती है और साथ ही उसकी हाइट भी बढ़ती है.

बच्चे से कराएं कोबरा स्ट्रेच

यह एक ऐसा वर्कआउट है जो आपके बच्चों के पीठ से लेकर उसकी रीढ़ की हड्डियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है. इसे करना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको अपने बच्चे को पेट के बल लेटकर हाथों की मदद से ऊपरी शरीर को स्ट्रेच करने को कहना है. नियमित तौर पर ऐसा करने से आपके बच्चे की हाइट बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: सोने से पहले बच्चों से कही गयी ये बातें उनके दिमाग को कर देती हैं डैमेज, कहीं आप भी तो अनजाने में नहीं कह रहे

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola