Parenting Tips: बच्चों के भी तेजी से सफेद होने लगे बाल? डायट में शामिल करें ये चीजें, होगा फायदा

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 10 Jan 2025 8:32 AM

विज्ञापन

grey hair remedy

Parenting Tips: अगर आपके बच्चे के भी बाल काफी कम उम्र में सफ़ेद होने लगे हैं तो आपको आज ही इन चीजों को उसके डायट में शामिल करना चाहिए. आपके बालों के लिए इन चीजों को सुपरफूड माना जाता है.

विज्ञापन

Parenting Tips: अगर आपके बाल समय से सफेद हों तो यह एक आम बात है लेकिन, कई बार ऐसा भी होता है कि स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चों के भी बाल काफी तेजी से सफेद होने लग जाते हैं. जब समय से पहले बाल सफेद होने लगते हैं तो यह सिर्फ बच्चों के लिए ही चिंता का विषय नहीं होता है, समय से पहले सफेद होते बाल पैरेंट्स के लिए भी चिंता का विषय बन जाते हैं. आज की यह आर्टिकल उन्हीं पैरेंट्स के लिए है जिनके बच्चों के बाल काफी कम उम्र में या फिर समय से पहले ही सफेद होने लग गए हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने बच्चे के डायट में शामिल करना चाहिए अगर उनके बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं तो.

काली किशमिश

अगर आपके बच्चे के बाल समय से पहले सफेद होने लगे हैं तो ऐसे में आपको उनके डायट में काली किशमिश को शामिल करना चाहिए. काली किशमिश में आपको भरपूर मात्रा में आयरन और विटामिन-सी मिल जाता है. इसके सेवन से आपके शरीर में मिनरल्स काफी तेजी से एब्जॉर्ब होते हैं और साथ ही आपके बालों को जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी मिल जाते हैं.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें:  Parenting Tips: बच्चे के निकलने लगे हैं दांत? भूलकर भी न करें ये गलतियां

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: प्रेग्नेंसी के दौरान कभी न करें ये गलतियां, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

आंवला

आपके बालों के लिए आंवला को वरदान माना गया है. इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन-सी पाया जाता है. अगर आपके बच्चे के बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं तो इसके सेवन से बालों के सफेद होने की रफ्तार धीमी हो सकती है.

तिल

आपके बच्चों के बालों के लिए तिल को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें मेलेनिन पाया जाता है जो आपके बालों और स्किन के रंग के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. अगर आपके बच्चे के बाल समय से पहले सफेद होने लगे हैं तो आपको तिल को उनके डायट में जरूर शामिल करना चाहिए.

करी पत्ता

बालों को हेल्दी रखने के लिए आपको करी पत्ते का सेवन जरूर करना चाहिए. इसमें विटामिन-ए, बी, सी और बी12 पाया जाता है. करी पत्ते में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और आयरन पाया जाता है. केवल यहीं नहीं, करी पत्ते के सेवन से बालों का झड़ना भी कम होता है और सफेद भी होने से बचते हैं.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: शिशु की मालिश करते समय इन तेलों का ना करें इस्तेमाल, जानें क्या है कारण

 

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola