ePaper

Parenting Tips: बच्चों को लंच में देते हैं ये चीजें तो हो जाएं सावधान, मेंटल और फिजिकल हेल्थ हो सकता है बर्बाद

Updated at : 30 Jan 2025 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
parenting tips on lunch

parenting tips on lunch

Parenting Tips: अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं और आप लंच में उन्हें बिना सोचे-समझे कुछ चीजें दे देते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. कई बार लंच में दी जाने वाली ये चीजें आपके बच्चे को शारीरिक और मानसिक तौर पर नुकसान पहुंचा सकते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: जब बच्चे स्कूल जाने लायक हो जाते हैं तो ऐसे में पैरेंट्स की जिम्मेदारियां और भी ज्यादा बढ़ जाती है. सुबह से ही घर पर भाग-दौड़ का माहौल बना हुआ रहता है. बच्चे को नींद से जगाओ, उसे स्कूल के लिए तैयार करो, ब्रेकफास्ट बनाओ और फिर वह स्कूल ले जा सके इसके लिए लंच या फिर टिफ़िन की भी तैयारी करो. ये सभी चीजें तो हम एक बार संभाल भी लें, लेकिन खाने-पीने की चीजों को देखकर उनके नखरे को कैसे शांत करें? अक्सर लंच में दिए जाने वाली चीजों के प्रति उनके नखरों को देखकर पैरेंट्स उन्हें कुछ भी टिफिन में डालकर स्कूल भेज देते हैं बिना यह सोचे समझे कि इन चीजों के नियमित सेवन से उनके बच्चे को मेंटल और फिजिकल तौर पर कितने नुकसान हो सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने बच्चे को भूलकर भी लंच में नहीं देना चाहिए. ये चीजें आपके बच्चे को फिजिकली और मेंटली बर्बाद करने की क्षमता रखते हैं.

नूडल्स

छोटे बच्चों को नूडल्स खाना काफी ज्यादा पसंद होता है. उन्हें यह खाने में भी स्वादिष्ट लगता है और इसे तैयार करने में भी महज कुछ मिनट का ही समय लगता है. यहीं कारण है कि जब बच्चे नूडल्स खाने की जिद करते हैं तो पैरेंट्स बिना कुछ सोचे-समझे उन्हें नूडल्स टिफिन में डालकर स्कूल भेज देते हैं. बता दें बच्चों को लंच में कभी भी नूडल्स डालकर नहीं देना चाहिए. इसमें मैदे के साथ ही प्रिजर्वेटिव्स भी होते हैं. इसके नियमित सेवन से आपके बच्चे का गट हेल्थ बिगड़ जाता है. केवल यहीं नहीं, इसके सेवन से उसे सेहत से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी हो सकती है.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: रात में बच्चों के कपड़े घर से बाहर क्यों नहीं सुखाने चाहिए? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: हर सुबह अपने बच्चों से जरूर कहें ये बातें

ज्यादा फ्राइड चीजें

आपको कभी भी अपने बच्चे को लंच में ज्यादा तली-भुनी चीजें नहीं देनी चाहिए. बच्चों को अपने लंच में फ्रेंच फ्राइज, समोसा, कचौड़ी, चिप्स और इस तरह की फ्राइड चीजें लंच में ले जाना अच्छा लगता है. अगर आप घर पर इन चीजों को बना रहे हैं तो फिर भी ठीक है लेकिन, इन चीजों को बाजार से खरीदकर या फिर पैकेट से निकालकर उन्हें कभी भी न दें. इस तरह की चीजों में भरपूर मात्रा में अनहेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जिससे पाचन से जुड़ी या फिर पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है. आपको अपने बच्चों को लंच में बॉयल्ड, बेक्ड या फिर स्टीम की गयी चीजें ही देने की कोशिश करनी चाहिए.

शुगर लोडेड चीजें

छोटे बच्चों को मीठा खाना काफी ज्यादा पसंद होता है. वे दिनभर मीठी चीजों को खाने की जिद करते रहते हैं. उनकी जिद से हार मानकर पैरेंट्स उनके लंच में कुकीज, कैंडीज या फिर चॉकलेट्स डाल देते हैं. बता दें अगर आप इन चीजों को नियमित तौर पर अपने बच्चे को खिला रहे हैं तो यह बिलकुल भी ठीक नहीं है. इन चीजों के नियमित सेवन से उनके सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है क्योंकि इस तरह की सभी चीजों में रिफाइंड शुगर, प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल रंगों का इस्तेमाल किया जाता है.

बासी भोजन

आपको कभी भी अपने बच्चे को लंच में रात का बचा हुआ खाना नहीं डालकर देना चाहिए. जब आप रात की बची हुई चीजों को दोबारा गर्म करके उन्हें टिफिन में डालकर भेज देते हैं तो दोपहर तक इसका स्वाद पूरी तरह से खराब हो जाता है. कई बार इनमें मौजूद पोषक तत्व भी काफी कम हो जाते हैं. अगर आप अपने बच्चे को इस तरह की चीजें टिफिन में या फिर लंच में देते हैं तो उन्हें फूड पोइजनिंग की समस्या भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर देती हैं आपकी ये गलतियां, बचपन भी हो जाता है खराब

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola