Parenting Styles: बच्चे जिद्दी हैं या मां-बाप, पैरैंटिंग के ये टिप्स आपकी करेंगे परवरिश में मदद
Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Jun 2023 1:47 PM
Parenting Styles: आपका पेरेंटिंग स्टाइल सिर्फ आपके बच्चे ही नहीं भविष्य में बच्चे के बच्चे की परवरिश में भी बड़ा योगदान निभाएगी, क्योंकि आपका बच्चा आज जो आप से सीखेगा भविष्य में अपने बच्चों पर भी वही लागू करेगा.
Parenting Styles: बच्चे के जन्म के साथ माता-पिता का भी नया जन्म होता है. उनके बीच का बॉन्ड भी अनोखा होता है. हालांकि, पालन-पोषण के विभिन्न तरीके इस बॉन्डिंग को काफी हद तक प्रभावित कर सकते हैं. कुछ पैरेंट्स बच्चे के पालन पोषण का एक अलग और सख्त तरीका चुनते हैं. आपका पेरेंटिंग स्टाइल सिर्फ आपके बच्चे ही नहीं भविष्य में बच्चे के बच्चे की परवरिश में भी बड़ा योगदान निभाएगी, क्योंकि आपका बच्चा आज जो आप से सीखेगा भविष्य में अपने बच्चों पर भी वही लागू करेगा. आज हम आपको यहां पर अलग अलग पैरेंटिंग स्टाइल के बारे में बताएंगे जो आपको आपके बच्चे की परवरिश में मदद करेंगे
टाइगर पैरेंट्स का मानना है कि अपने बच्चों को सख्त, आत्मविश्वासी, सफल बनाने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने के लिए सख्त तरीके अपनाना चाहिए. लेकिन कुछ रिसर्च कहती हैं कि टाइगर पैरेंटिंग बच्चों के पालन पोषण का सबसे अच्छा तरीका नहीं है, इसकी बजाय सपोर्टिव पैरेंटिंग को अपनाना चाहिए.
पैरेंट्स की बच्चों की जिंदगी में बहुत ज्यादा दखलअंदाजी को ही हेलिकॉप्टर पेरेंटिंग कहते हैं। इसके विपरीत वो पैरेंट्स होते हैं जो अपने बच्चों को अपने फैसले खुद लेने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हैं।पिछले कुछ सालों में हेलिकॉप्टर पेरेंटिंग का चलन बहुत बढ़ गया है। सबसे पहले डॉ. हेम गिनोट ने 1969 में अपनी किताब ‘बीटवीन पेरेंट एंड टीएनजर’ में ‘Helicopter Parenting’ टर्म का इस्तेमाल किया था।
स्नो प्लाओ अपने बच्चों की लाइफ को एकदम सेफ और सिक्यौर बनाना चाहते हैं फिर चाहे उन्हें इसके लिए कुछ भी करना पड़े। ऐसे पेरेंट्स इस हद तक भी जा सकते हैं कि अगर बच्चों का उनके दोस्तों से झगड़ा हो जाए तो वह खुद उनसे बात करने लगते हैं और अगर स्कूल में स्पोर्ट्स टीम में उनका सलेक्शन न हो तो वह टीचर से रिक्वेस्ट कर इसे भी करा लेते हैं। सिर्फ यही नहीं स्नो प्लाओ पेरेंट्स अपने बच्चे का होमवर्क भी खुद कर देते हैं और घूस देकर मनचाहे कॉलेज में एडमिशन भी करा लेते हैं.
सिम्पैथी, सम्मान और समझ के साथ-साथ उचित सीमाएं बनाने के साथ जेंटल पेरेंटिंग का उद्देश्य ऐसे बच्चों का निर्माण करना है जो सेल्फ अश्योरेंस, स्वतंत्र और कंटेट हैं. इस प्रकार का जेंटल पेरेंटिंग एज एप्रोप्रिएट ग्रोथ पर जोर देता है.पारंपरिक जेंटल पेरेंटिंग के तरीके इनाम और सजा पर जोर देते हैं. आप अपने बच्चे को इंजॉयेबल एक्टिविटी, विहेवियर्स और इनकरेजिंग वर्ल्ड्स से पुरस्कृत करते हैं जब वे अच्छा व्यवहार करते हैं या कुछ बेहतर करते हैं. हालांकि, अगर आपका बच्चा दुर्व्यवहार करता है, तो आप उन्हें समय-समय पर या शारीरिक रूप से भी दंडित कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










