Paneer Fried Rice: बचे हुए चावल से तैयार करें लाजवाब पनीर फ्राइड राइस
Author Sweta vaidya
Updated:
विज्ञापन
पनीर फ्राइड राइस (AI Image)
Paneer Fried Rice: अगर आपके पास भी फ्रिज में रात या दोपहर के चावल बचे हुए हैं तो आप इससे पनीर फ्राइड राइस बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं पनीर फ्राइड राइस बनाने का आसान तरीका.
विज्ञापन
Paneer Fried Rice: अगर आपके पास बचा हुआ चावल है और आप बचे हुए चावल को नई और टेस्टी डिश में बदलना चाहते हैं तो पनीर फ्राइड राइस एक अच्छा ऑप्शन है. ये डिश बनाने में आसान और स्वाद में लाजवाब है. इस डिश में पनीर और हल्के मसालों का कॉम्बिनेशन खाने में टेस्टी लगता है. मिनटों में तैयार होने वाली ये फ्राइड राइस रेसिपी को आप लंच या डिनर में बना सकते हैं.
विज्ञापन
पनीर फ्राइड राइस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- बचा हुआ चावल- 2 कप
- पनीर- 1 कप (क्यूब्स में काटा हुआ)
- हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
- गाजर- 1 (बारीक कटी हुई)
- शिमला मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
- हरा प्याज- 2-3 चम्मच(बारीक कटा हुआ)
- सोया सॉस- 1 चम्मच
- अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- टमाटर सॉस- 1 चम्मच
- लहसुन- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
- नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- तेल- 2 बड़े चम्मच
पनीर फ्राइड राइस को कैसे तैयार करें?
- पनीर फ्राइड राइस बनाने के लिए आप एक पैन या कड़ाही में तेल को गर्म करें. इसमें आप पनीर के क्यूब्स को हल्का ब्राउन होने तक फ्राई कर लें. फिर इसे निकालकर अलग रख दें.
- अब उसी पैन में एक थोड़ा और तेल डाल दें. इसके बाद आप हरी मिर्च, प्याज, लहसुन और अदरक को डालकर भूनें.
- इसके बाद आप कद्दूकस किया हुआ गाजर और बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च डालकर पका लें.
- अब आप बचा हुआ चावल डाल दें और अच्छी तरह से हल्के हाथों से मिला लें. ध्यान रहे कि चावल के दाने टूटे नहीं.
- फिर सोया सॉस, टमाटर सॉस, नमक और काली मिर्च का पाउडर डालें. अच्छी तरह से सभी चीजों को मिला लें. फ्राई किया हुआ पनीर को डाल दें और चावल के साथ अच्छे से मिक्स कर लें. एक से दो मिनट तक पका लें. ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा प्याज डालकर सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Cucumber Dal Recipe: सिर्फ सलाद और रायता नहीं, बनाएं खीरे से स्वादिष्ट दाल
यह भी पढ़ें: Beetroot Dahi Salad: मिनटों में तैयार करें ये रंगीन बीटरूट सलाद, स्वाद ऐसा जो सबको आएगा पसंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन