Palak Aloo Pakora: स्नैक्स टाइम के लिए एकदम परफेक्ट है ये पालक आलू के क्रिस्पी पकौड़े, चाय के साथ जरूर करें ट्राई

Palak Aloo Pakora (AI IMAGE)
Palak Aloo Pakora: ठंड में शाम के समय क्या आपका भी मन करता कुछ खाने का? आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं घर पर पालक आलू के पकौड़े बनाने की रेसिपी.
Palak Aloo Pakora: आलू के पकौड़े आपने जरूर खाया होगा, इसलिए आज हम आपको पालक आलू के पकौड़े बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. ठंड के दिनों में आप इसे शाम में हल्के स्नैक्स के तौर पर बनाकर घरवालों को खुश भी कर सकते हैं. तो आइए बताते हैं आपको घर पर शाम में चाय के साथ खाने के लिए पालक आलू के पकौड़े बनाने की विधि.
पालक आलू के पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- पालक – 1 कप
- आलू – 2
- बेसन – 1 कप
- हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हींग – एक चुटकी
- लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- बेकिंग सोडा – आधा चम्मच
- पानी – जरूरत के अनुसार (घोल बनाने के लिए)
- तेल – तलने के लिए
पालक आलू के पकौड़े बनाने की विधि क्या है?
- पकौड़े बनाने के लिए आप आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें. अब पालक को आप धोकर बारीक काट लें.
- अब एक बड़े बर्तन में बेसन डालें, इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हींग और नमक मिलाएं. फिर आप बारीक कटा आलू, पालक, हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पकौड़े का गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
- अगर आपको पकौड़े ज्यादा फूले-फूले चाहिए तो आप इसमें बेकिंग सोडा डाल सकते हैं.
- एक कड़ाही में तेल गर्म होने दें, फिर चम्मच या हाथ की मदद से पकौड़े को गर्म तेल में डालकर सुनहरे और कुरकरे होने तक तलें.
- तैयार हुए पकौड़े तल जाने के बाद आप इसे निकालकर हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करके खाए.
यह भी पढ़ें: Sabudana Methi Pakoda: ठंड में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा साबूदाना मेथी पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे
यह भी पढ़ें: Mushroom Pyaz ke Pakode: शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राई करें मशरूम प्याज के पकौड़े, जानें बनाने का तरीका
यह भी पढ़ें: Methi Poha Vada: शाम के नाश्ते में बनाएं मेथी पोहा वड़ा, घर आए मेहमानों को भी कर सकते हैं सर्व
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










