Methi Poha Vada: शाम के नाश्ते में बनाएं मेथी पोहा वड़ा, घर आए मेहमानों को भी कर सकते हैं सर्व 

Published by : Priya Gupta Updated At : 22 Dec 2025 11:30 AM

विज्ञापन

Methi Poha Vada (AI IMAGE)

Methi Poha Vada: ठंडी शाम में बनाना चाहते हैं लाजवाब स्नैक्स तो इस आर्टिकल की मदद से तैयार करें गरमा-गरम मेथी पोहा वड़ा. इसे आप घर पर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं.

विज्ञापन

Methi Poha Vada: ठंड के दिनों में मेथी के हरे पत्ते बिकने लगते हैं, जिससे हम कई तरह की रेसिपी बनाकर ट्राई करते हैं जैसे- मेथी की पूरी, मेथी का चीला और मेथी का पराठा. ऐसे में आज हम आपको शाम में स्नैक्स के लिए मेथी के पत्ते और पोहे को मिलाकर गरमा-गरम वड़ा बनाने की रेसिपी बताएंगे. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर कुछ आसान स्टेप को फॉलो करके मेथी पोहा वड़ा बनाने की विधि. इसका स्वाद खाने में बहुत लाजवाब होता है और आप इसे घर पर आए मेहमानों को भी स्नैक्स के तौर पर सर्व कर सकते हैं. 

मेथी पोहा वड़ा बनाने के लिए क्या सामग्री लगती है?

  • मोटा पोहा – 1 कप
  • मेथी के पत्ते (बारीक कटी) – 1 कप
  • बेसन – 2–3 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • जीरा – आधा छोटी चम्मच
  • हींग – एक चुटकी
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार 
  • तेल – जरूरत अनुसार 

मेथी पोहा वड़ा बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप पोहा अच्छे से साफ करके हल्का सा धोकर 5 मिनट के लिए अलग रख दें, जिससे यह थोड़ा नरम हो जाए. 
  • अब आप एक बड़े बर्तन में भीगा हुआ पोहा, कटी हुई मेथी, बेसन, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हींग, हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालें. 
  • इसके बाद आप सभी सामग्री को अच्छी तरह हाथ से मिलाएं और अगर आपको मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो आप इसमें जरूरत अनुसार पानी भी डाल सकते हैं. 
  • मिश्रण अच्छे से मिल जाने के बाद आप हल्के हाथों से इससे छोटे-छोटे वड़े या टिक्की का आकार बना लें. 
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें और धीमी आंच पर तैयार हुआ वड़ा डालकर सुनहरा रंग आने तक तलकर निकाल लें. 
  • तैयार हुए वड़े को आप एक प्लेट में निकालकर हरी चटनी या बादाम को चटनी के साथ खाए और स्वाद का मजा लें. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Methi Pakoda: ठंड में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा साबूदाना मेथी पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे

यह भी पढ़ें: Mushroom Pyaz ke Pakode: शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राई करें मशरूम प्याज के पकौड़े, जानें बनाने का तरीका 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola