Osho Quotes: जिंदगी की वो 4 गलतियां, जो वापस नहीं आतीं, ओशो की ये सीख को पहले ही जान लें वरना पछताएंगे

Published by :Sameer Oraon
Published at :10 Dec 2025 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
Osho Quotes

समय निकल जाने के बाद अकेले खड़ा व्यक्ति, Pic Credit- Chatgpt

Osho Quotes: इस लेख में ओशो के उन चार जीवन-सत्य पर चर्चा की गई है जो एक बार गलती से हाथ से निकल जाएं तो वापस नहीं मिलते. बोली हुई बातें, बीता समय, खोई इज्जत और छूटे अवसर. ओशो की ये सीख आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पहले से अधिक प्रासंगिक हैं और हमें जीवन को समझने और सही फैसले लेने की दिशा दिखाती हैं.

विज्ञापन

Osho Quotes: जिंदगी में हम बहुत कुछ पा लेते हैं और बहुत कुछ खो भी देते हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो एक बार हाथ से फिसल जाएं तो वापस पाना लगभग असंभव होता है. ओशो की सोच और उनके विचार आज भी लोगों को यही आईना दिखाते हैं कि जीवन जीतने का खेल नहीं बल्कि समझने की कला है. ओशो कहते थे “हम तब समझदार होते हैं जब समय फिसल चुका होता है.” यह बात आज की तेज रफ्तार वाली दुनिया में और भी सच लगती है, जहां हम दौड़ तो रहे हैं, पर किस लिए यह भी आज लोगों के पास सोचने का समय नहीं है. ओशो चार बातों पर विशेष जोर देते हैं, जिन्हें संभालना जीवन की सबसे बड़ी समझ है, क्योंकि ये लौटकर नहीं आतीं. ये चार चीजें हैं- बोलीं हुई बातें, बिताया हुआ समय, खोई हुई इज्जत और छूटा हुआ अवसर. इन्हें जीवन में दोबारा पाना आसान नहीं और लोग इसकी कीमत अक्सर तब समझते हैं जब बहुत देर हो चुकी होती है.

बोली गयी बातें और जुबान से निकला तीर लौटकर नहीं आता

ओशो कहते हैं कि शब्द सिर्फ आवाज नहीं होते, ये किसी के दिल को जोड़ भी सकते हैं और तोड़ भी सकते हैं. गुस्से में कही बातें, अहंकार में उठे वाक्य और ताने ये सब रिश्तों को अंदर ही अंदर खोखला कर देते हैं. कई बार एक गलती से कहा गया वाक्य सालों की दोस्ती और रिश्ते का रिश्ता तोड़ देता है. लोग बाद में पछताते जरूर हैं पर तब तक बहुत नुकसान हो चुका होता है.

Also Read: जिंदगी में है परेशानी ही परेशानी तो ओशो के ये 7 विचार आज ही करें फॉलो, हंसते हुए जिएंगे आगे का जीवन

समय सबसे बड़ा शिक्षक जिसकी फीस सबसे महंगी

आपने अक्सर सुना होगा कि बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता है. ओशो इस बारे में कहते थे कि “आप जितना भागते हैं, समय उतना ही शांत खड़ा रहता है.” समय हाथ से निकल जाए तो ना पैसा उसे खरीद सकता है, ना पछतावा उसे लौटा सकता है. हम अक्सर कहते हैं “जब समय आएगा तब देखेंगे” लेकिन हकीकत तो यह है कि समय किसी का इंतजार नहीं करता, वह गुजर जाता है.

इज्जत चली जाए तो चुभती बहुत है

सम्मान धीरे-धीरे कमाया जाता है पर खोने में एक पल भी नहीं लगता. गलती छोटी हो या बड़ी, दुनिया में उसका असर पहले से ही बड़ा करके दिखाने में देर नहीं लगाती. कई बार इंसान का नाम, भरोसा और प्रतिष्ठा सिर्फ एक गलत निर्णय से बिखर जाता है और फिर वापस लौटने का सफर बड़ा लंबा और कठिन हो जाता है.

मौका जिंदगी में रोज दस्तक नहीं देती

ओशो मानते हैं कि अवसर को पहचानना ही बुद्धिमानी है. बहुत लोग कदम उठाने से पहले ही बहुत कुछ सोचने लगते हैं. परिणाम ये होता है कि सोचते सोचते समय निकल जाता है. कई सपने इसलिए पूरे नहीं होते क्योंकि हम सही समय पर जोखिम लेने से डर जाते हैं. करियर, रिश्ते या सीखने के मौके को छोड़ना जिंदगी में भारी पड़ जाता है.

Also Read: Osho Quotes: परेशान मन को शांत रखने में मदद करेंगे ओशो के ये विचार

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं. अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola