ब्रेकअप का दर्द हो या बॉस की डांट, ओशो के इन मंत्रों को कर लिया फॉलो तो कभी नहीं टूटेगा दिल
Published by : Sameer Oraon Updated At : 01 Aug 2025 7:18 PM
Pic Credit- X
Osho Quotes: ब्रेकअप और ऑफिस तनाव से कैसे निकलें, जानिए ओशो के विचारों से. ये कोट्स देंगे आपको नई सोच, आत्मबल और शांति का मार्ग.
Osho Quotes: ब्रेकअप के बाद और बॉस की डांट या ऑफिस में कोई गलती होने की वजह से कई बार इंसान खुद को कमजोर आंकने लगता है. बहुत बार तो ये भी देखा जाता है कि वह बहुत टूटा हुआ महसूस करता है. इन भावनात्मक झटकों से उबरना आसान नहीं होता. लेकिन अगर आप ओशो के विचारों को जीवन में अपनाएं, तो ये मुश्किल दौर भी आपको एक नई दिशा और आत्मबल दे सकता है. ओशो के विचार न केवल मानसिक शांति देते हैं, बल्कि आपको खुद को स्वीकारना भी सिखाते हैं.
ब्रेकअप के बाद खुद को कैसे संभालें
ओशो का मानना था कि अगर कोई रिश्ते में आपको छोड़कर गया है तो उसे जाने दें. अगर वो फ्यूचर में लौटता है तो समझ लीजिए वह आपका अपना है, अगर नहीं लौटता तो वह कभी आपका था ही नहीं.”ओशो का यह विचार बताता है कि किसी रिश्ते को पकड़कर रखने की बजाय उसे फ्री छोड़ना बेहतर है. जो जाने वाला होगा वह तो जाएगा ही. इसलिए ब्रेकअप के बाद खुद को दोषी मानकर उसे बार-बार याद कर रहे हैं, तो आपको ऐसा नहीं चाहिए. यह समय खुद को माफ करने और आगे बढ़ने का है.
Also Read: पत्नी से भूल कर भी न साझा करें ये एक राज, वरना घुट घुट कर जियेंगे पूरी जिंदगी
बॉस की डांट या ऑफिस में तनाव हो तो क्या करें?
ओशो की मानें तो कोई भी आपको तब तक नीचा नहीं दिखा सकता जब तक आप खुद को कम नहीं आंकते. ऑफिस में गलतियां होना सामान्य है, लेकिन बॉस की डांट के बाद खुद को कमजोर महसूस करना आपकी ऊर्जा को खत्म कर देता है. उनका मानना था कि गलती से सीखना चाहिए लेकिन खुद पर संदेह कभी नहीं करना चाहिए. क्योंकि आत्मबल और आत्मविश्वास ही इंसान की सबसे बड़ी ताकत होती है.
जब दुनिया आपकी न सुने, तो खुद की आवाज सुनें
ओशो का मानना ता कि दुनिया आपके बारे में पहले से ही बहुत कुछ कहती है, इसलिए उनकी बातों को न सुनकर पहले खुद को सुनना चाहिए. जब वो आपको किसी भी चीज के लिए जज करें तो पहले खुद को समझाएं. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको किसी की बातों का कोई असर नहीं पड़ेगा. इसमें सबसे जरूरी चीज है ध्यान. क्योंकि यही वह जरिया है जिससे शांत अवस्था में आया जा सकता है. यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है.
Also Read: कोबरा से भी ज्यादा जहरीली हैं इंसान की ये 3 सोच, वक्त रहते नहीं सुधारे तो जिंदगी में बर्बादी तय है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










