One Day Fasting Benefits: हफ्ते में एक दिन फास्ट करने से मिलते हैं ये 5 बेहतरीन फायदे, साइंस भी करता है सपोर्ट

Updated at : 08 Jun 2025 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
One Day Fasting Benefits

One Day Fasting Benefits

One Day Fasting Benefits: One Day Fasting Benefits: मॉडर्न रिसर्च और साइंस भी अब इस बात की पुष्टि करता है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग या वीकली फास्टिंग शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचा सकती है. आइए जानते हैं हफ्ते में एक बार फास्ट करने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं.

विज्ञापन

One Day Fasting Benefits: क्या आप जानते हैं की हफ्ते में एक दिन उपवास करना सिर्फ धार्मिक कारणों से नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है? मॉडर्न रिसर्च और साइंस भी अब इस बात की पुष्टि करता है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग या वीकली फास्टिंग शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचा सकती है. यह न सिर्फ पाचन तंत्र को आराम देती है, बल्कि शरीर की सफाई भी करती है. आइए जानते हैं हफ्ते में एक बार फास्ट करने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं.

One Day Fasting Benefits: पाचन तंत्र के लिए

हफ्ते में एक दिन उपवास करने से पेट और पाचन तंत्र को आराम मिलता है. जब हम लगातार खाते रहते हैं, तो डाइजेस्टिव सिस्टम पर बोझ बना रहता है. फास्टिंग के दौरान यह सिस्टम थोड़ी राहत में आता है, जिससे गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या कम होती है.

One Day Fasting Benefits: वजन कम करने में मददगार

फास्टिंग से कैलोरी इनटेक कम होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है. शरीर जमा फैट को एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करता है. कई रिसर्च में साबित हुआ है कि हफ्ते में एक बार फास्ट करने से मेटाबॉलिज्म सुधरता है और फैट तेजी से बर्न होता है.

ये भी पढ़ें: Benefits of Sleeping Early: छोटा सा बदलाव, बड़ा असर, रात को जल्दी सोने से मिलते हैं ये फायदे

ये भी पढ़ें: Best Time to Eat Fruits: फ्रूट्स खाने का सही समय, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

One Day Fasting Benefits: शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया तेज होती है

जब आप उपवास करते हैं, तो शरीर खुद को साफ करने की प्रक्रिया तेज कर देता है. यह सेल्स से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है. लीवर और किडनी बेहतर तरीके से काम करते हैं, जिससे त्वचा भी साफ और चमकदार दिखती है.

One Day Fasting Benefits: ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है

फास्टिंग से इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर संतुलित रहता है. साथ ही यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को भी कम करने में मदद करता है. डायबिटीज और हार्ट प्रॉब्लम के रिस्क को घटाने में ये आदत असरदार साबित होती है.

One Day Fasting Benefits: मानसिक शांति और फोकस में सुधार

फास्टिंग के दौरान मस्तिष्क को भी विश्राम मिलता है. रिसर्च के मुताबिक, सीमित खाने से से ब्रेन फंक्शन सुधरता है और फोकस बढ़ता है.

ये भी पढ़ें: Coconut Water Benefits: कच्चा नारियल पानी पीने से होते हैं ये 7 कमाल के फायदे, डिहाइड्रेशन से लेकर स्किन के लिए रामबाण

ये भी पढ़ें: Soya Fried Rice Recipe: डिनर में चाहिए हेल्दी और टेस्टी ट्विस्ट? झटपट बनाएं ये सोया फ्राइड राइस और सबको करें खुश

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola