ePaper

Onion Paratha Recipe : आलू-गोभी को कहें बाय, अब प्याज का पराठा खाकर पाएं नए स्वाद का आनंद

Updated at : 17 Jan 2025 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
Paneer Chilly Paratha Recipe

Paneer Chilly Paratha Recipe

Onion Paratha Recipe : प्याज के पराठे का स्वाद आपको न सिर्फ अलग लगेगा बल्कि यह एक बार ट्राई करने के बाद आपके रोज के पराठे की पसंदीदा रेसिपी बन सकता है.

विज्ञापन

Onion Paratha Recipe: अगर आप आलू और गोभी के पराठे खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो प्याज का पराठा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. प्याज का पराठा न केवल स्वाद में अलग होता है बल्कि इसको बनाना भी बहुत आसान है. इसका तीखा, हल्का मीठा और कुरकुरा स्वाद आपको हर बाइट में एक नया अनुभव देगा. यह पराठा नाश्ते से लेकर डिनर तक हर वक्त खाने का आनंद दोगुना कर देगा. तो, आलू-गोभी के पराठे को अलविदा कहें और इस स्वादिष्ट प्याज के पराठे को ट्राई करें.

प्याज का पराठा बनाने की सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप.
  • प्याज – 2 बड़े, बारीक कटे हुए.
  • हरी मिर्च – 1-2 (कटी हुई).
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ).
  • नमक – स्वाद अनुसार.
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच.
  • गरम मसाला – 1/2 चम्मच.
  • हरा धनिया – 1 चम्मच (कटा हुआ).
  • घी या तेल – पराठे सेंकने के लिए.

Also Read : Bengali Biryani Recipe : घर में ऐसे बनाएं कोलकाता की स्वादिष्ट बंगाली बिरयानी, हर कोई लेगा चटखारे

बनाने की विधि

  • पहले गेहूं का आटा एक बर्तन में छान लें. अब उसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छे से मिला लें.
  • अब इसमें बारीक कटे हुए प्याज और हरा धनिया डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटे को गूंध लें. आटा गूंधते समय ध्यान रखें कि प्याज से पानी निकलेगा इसलिए आटा ज्यादा सख्त न गूंधें. आटा नरम और मखमली होना चाहिए.
  • आटे को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर आराम से रखें.
  • अब गूंधे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेलन से बेल लें. बेलते समय थोड़ा सा आटा लगा सकते हैं ताकि पराठा चिपके नहीं.
  • तवा गरम करें और उस पर पराठा डालकर दोनों साइड से घी या तेल लगाकर अच्छे से सेंक लें. जब तक पराठा सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए.
  • प्याज का पराठा तैयार है.इसे दही, अचार या आपकी पसंदीदा चटनी के साथ गरम-गरम सर्व करें.

Also Read : Gajar Halwa Recipe : बस कुछ ही मिनटाें में तैयार करें गर्मागर्म गाजर का हलवा, हर किसी का लेगा दिल जीत

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola