ePaper

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं दुनिया की सबसे आकर्षक और सफल महिलाएं

Updated at : 21 May 2025 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं दुनिया की सबसे आकर्षक और सफल महिलाएं

Numerology: इन लड़कियों में एक अलग ही करिश्मा होता है. लोग उनकी बातों में खो जाते हैं. उनका अंदाज सबको भाता है और वे जिस राह पर चलती हैं वहां कामयाबी खुद उनका इंतजार करती है.

विज्ञापन

Numerology: क्या आपने कभी सोचा है कि किसी व्यक्ति की सफलता और आकर्षण सिर्फ किस्मत का खेल नहीं बल्कि उसके जन्म की तारीख से भी जुड़ा हो सकता है. अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ विशेष मूलांक होते हैं जिनसे जुड़ी लड़कियां ना सिर्फ खूबसूरत होती हैं बल्कि अपनी समझदारी, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से भी भीड़ में अलग नजर आती हैं. इन लड़कियों में एक अलग ही करिश्मा होता है. लोग उनकी बातों में खो जाते हैं. उनका अंदाज सबको भाता है और वे जिस राह पर चलती हैं वहां कामयाबी खुद उनका इंतजार करती है. चाहे वो प्यार हो, पैसा हो या लोकप्रियता जिन लड़कियों का मूलांक 5 होता है हर फील्ड में अपनी एक खास पहचान बनाती हैं.

  • पैसा और किस्मत चलता है साथ : इन लड़कियों में एक खास बात होती है ये जानती हैं कब, कहां और कैसे कदम बढ़ाना है जिससे ये बेवजह के संघर्ष से बच जाती हैं और स्मार्ट वर्क के जरिए सफलता की सीढ़ियां चढ़ती हैं. चाहे करियर हो या बिजनेस इनका आत्मविश्वास और सौंदर्य दोनों ही लोगों को आकर्षित करता है.
  • प्यार में सच्ची साथी: मूलांक 5 की लड़कियां रिश्तों में ईमानदार और प्रतिबद्ध होती हैं. वे अपने साथी के साथ गहरे और सच्चे रिश्ताें में बनी रहती हैं. वह सबकी चहेती होती हैं.
  • पैसों के प्रति आकर्षण: इन लड़कियों का पैसों के प्रति एक स्वाभाविक आकर्षण होता है. वे वित्तीय मामलों में समझदार होती हैं और अपने करियर में सफलता प्राप्त करती हैं.
  • पॉपुलैरिटी में सबसे आगे: मूलांक 5 की लड़कियां अपनी आकर्षक व्यक्तित्व और सामाजिक कौशल के कारण समाज में लोकप्रिय होती हैं. वे किसी भी समूह में आसानी से घुल-मिल जाती हैं और सबका ध्यान आकर्षित करती हैं.

Also Read : Numerology: इमोशनल होते है इस मूलांक के लोग,फिर भी सफलता चूमती है इनके कदम

Also Read : Numerology Secrets: जानें किस तारीख पर जन्मे बच्चे बनते हैं IAS-IPS और क्या है उनके सफलता का राज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola