Numerology Predictions 2023: मूलांक 7 के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, जानें अपना वार्षिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Dec 2022 7:51 AM
Number 7 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi: एक महीने बाद नववर्ष 2023 का शुरु हो जाएगा. जिन लोगों की बर्थ डेट 7, 16 या 25 होती है उनका मूलांक 7 बनता है.नए नए लोगों से बातचीत करना, उनसे घुलना मिलना पसंद करेंगे.
Number 7 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi: एक महीने बाद नववर्ष 2023 का शुरु हो जाएगा. आने वाला नया साल कुछ मूलांक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. दूसरी तरफ कुछ लोगों को साल भर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. हम आपको आज बताने वाले हैं कि मूलांक 7 वालों के लिए आने वाला साल 2023 कैसा होने वाला है. जिन लोगों की बर्थ डेट 7, 16 या 25 होती है उनका मूलांक 7 बनता है.नए नए लोगों से बातचीत करना, उनसे घुलना मिलना पसंद करेंगे.
मूलांक 7 के जातकों को पढ़ाई लिखाई में ज्यादा रुचि रहेगी और निरंतर कुछ ना कुछ पढ़ना आपको पसंद होगा. वर्ष 2023 यह दर्शा रहा है कि आपको इस शौक में वृद्धि महसूस होगी, लेकिन कुछ जगह पर आपको ऐसा लगेगा कि जैसे आपकी स्वतंत्रता या आपकी नेतृत्व क्षमता पर हमला हो रहा है और ऐसे में आप मुखर होकर उसका विरोध करेंगे. आप नए नए लोगों से बातचीत करना, उनसे घुलना मिलना पसंद करेंगे और धीरे-धीरे उनका नेतृत्व करने लगेंगे और इसके लिए आपको किसी खास विषय या मुद्दे की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, यह अपने आप हो जाएगा. वैसे आप थोड़े अंतर्मुखी प्रवृत्ति के हैं इसलिए थोड़ी सी सावधानी जरूर रखें क्योंकि अंतर्मुखी होने के कारण अपने दिल की बात दूसरों तक पहुंचाने में आपको समय भी लग सकता है.
आप ज्यादा व्यस्त रहना या तनावग्रस्त रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं करेंगे तथा शांतिपूर्ण जीवन की तलाश में लगे रहेंगे. आपको आध्यात्मिक गतिविधियों में बहुत आनंद आएगा और ऐसी गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. कई बार आप एकांत में समय बिताएंगे जो आपको नई ऊर्जा से भर देगा. आपको अपने वैवाहिक जीवन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि जीवन साथी और आपके बीच कुछ ऐसी स्थितियां निर्मित होंगी, जो एक दूसरे को अलग कर सकती हैं क्योंकि आप को समझना हर किसी के बस की बात नहीं है. वर्ष 2023 के दौरान आप किसी बड़ी चीज के पीछे पड़े हैं और उससे संबंधित हर समस्या का हल करते रहेंगे और वह वर्ष के अंत तक आपको प्राप्त भी हो जाएगी. विज्ञान, गणित, सांख्यिकी के विद्यार्थियों को अच्छा लाभ मिलेगा और जो लोग इससे संबंधित कार्य करते हैं या कला, धार्मिक गतिविधियों और सिनेमा के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए वर्ष 2023 अचूक सफलता लेकर आएगा.
जहां तक आपके प्रेम संबंध की बात है तो आप बहुत संवेदनशील रहेंगे और बिल्कुल साधारण तरीके से रहना पसंद करेंगे, जो कई बार आपके प्रियतम को अच्छा नहीं लगेगा, लेकिन आप और आपके प्रियतम के बीच प्यार और देखभाल का रिश्ता रहेगा. वह आपको अच्छे से समझते हैं तो आपकी संवेदनशीलता के प्रति भी सजग रहेंगे और आपको भरपूर प्रेम मिलेगा. आप अपने प्रियतम को लेकर बहुत ज्यादा संवेदनशील रहेंगे और चाहेंगे कि वे ज्यादा से ज्यादा समय आपके साथ बिताएं. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने वैवाहिक जीवन को भी अनुकूल बनाने की हर संभव कोशिश करते नजर आएंगे.
आप इस वर्ष अपने रिश्ते को लेकर तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करेंगे और उन से बाहर निकलने का रास्ता खोजने में धीरे-धीरे सफल होंगे, जिससे आपका रिश्ता वर्ष के अंतिम महीनों तक बहुत अच्छा हो जाएगा.
यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने काम को लेकर ज्यादा फोकस करना पड़ेगा. आपका व्यवहार कार्यक्षेत्र में बड़ा संतुलित रहेगा. व्यापार करने वाले लोगों को इस वर्ष बेहद अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी और लंबी यात्राएं आपके व्यापार को बढ़ोतरी देंगी. स्वास्थ्य के मामले में ज्यादा सोचना आपको शारीरिक रूप से परेशान करेगा और उदर रोगों की संभावना को बढ़ाएगा इसलिए जहां तक संभव हो,ज्यादा तनावपूर्ण परिस्थितियों में ना रहें और उन से बाहर निकलने की कोशिश करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










