Numerology Predictions 2023: मूलांक 3 के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल,  जानें अपना वार्षिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Dec 2022 8:25 AM

विज्ञापन

Number 3 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi: हम आपको आज बताने वाले हैं कि मूलांक 3 वालों के लिए आने वाला साल 2023 कैसा होने वाला है. जिन लोगों की बर्थ डेट 3, 12, 21 या 30 होती है उनका मूलांक 3 बनता है.

विज्ञापन

Number 2 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi: एक महीने बाद नववर्ष 2023 का शुरु हो जाएगा. आने वाला नया साल कुछ मूलांक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. दूसरी तरफ कुछ लोगों को साल भर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. हम आपको आज बताने वाले हैं कि मूलांक  3   वालों के लिए आने वाला साल 2023 कैसा होने वाला है. जिन लोगों की बर्थ डेट 3, 12, 21 या 30 होती है उनका मूलांक  3  बनता है.

लोग आपके अनुभव और आपकी कार्यकुशलता के कायल होते हैं

आपका जन्म यदि मूलांक 3 के अंतर्गत हुआ है तो आप बहुत ही रचनात्मक व्यक्ति हो सकते हैं. आप उदारवादी प्रकृति के व्यक्ति हैं और अच्छे संचालक भी हैं. आपकी संवाद क्षमता बहुत अच्छी होती है और आपके अनुभव और आपकी कार्यकुशलता के कायल होते हैं. वह अच्छी सलाह लेने के लिए आपके पास आते हैं. आपके अंदर एक अच्छा अभिनेता, लेखक, कवि, कलाकार, गायक हो सकता है. आपके अंदर सकारात्मकता को खोजने का सहज गुण विद्यमान होता है, जो आप की सबसे बड़ी खासियत चलाता है.

लोग आपके प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं

आपके अंदर आशावादिता का गुण हैं और आप इसी आशावादिता के कारण दूसरों को भी आशावादी बनाने में सफल रहते हैं और यही कारण है कि आपके आसपास के लोग आपके प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं और आपसे आकर्षित होते हैं. आप परोपकारी भी होते हैं और दूसरों के लिए अपनी सुख-सुविधाओं को भी छोड़ने के लिए तत्पर रहते हैं. आप मुख्य रूप से भविष्य नहीं और भूत नहीं अपितु वर्तमान में जीने वाले होते हैं. आप थोड़े भावुक भी होते हैं और कई बार स्वयं को जोखिम में देखते हैं.

अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना बहुत आवश्यक होगा

आप दूसरों के मार्गदर्शन पर चलना पसंद नहीं करते हैं. आपको अपने क्रोध पर सदैव ध्यान देना चाहिए क्योंकि यदि आप एक बार क्रोधित हो जाएं तो आप स्वयं पर से अपना नियंत्रण खो सकते हैं और ऐसी स्थिति में आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना बहुत आवश्यक होगा. वर्ष 2023 में मूलांक 3 वालों के जीवन में गतिशीलता बनी रहेगी लेकिन कुछ नीरस गतिविधियां भी आपको परेशान करेंगी. यदि आप सिनेमा, लेखन, गायकी करते हैं तो आपको इस वर्ष अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है. आप इस वर्ष अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की कोशिश करेंगे और उसमें आपको सफलता भी मिलेगी.

अपने व्यक्तित्व में भी सुधार कर सकते हैं

आपको धन के मामले में चिंता करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि आवश्यक कार्य हेतु धन उपलब्ध हो जाएगा और अच्छा धन लाभ इस वर्ष प्राप्त कर पाएंगे. आप स्वयं को अच्छा दिखाने के लिए अपने व्यक्तित्व में भी सुधार कर सकते हैं. आपका व्यक्तित्व दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करेगा. आपको सकारात्मक और नकारात्मक के बीच में भेद करना सीखना होगा, नहीं तो आप कई बार गलत परिस्थितियों में फंस जाएंगे.

आपके जीवनसाथी के बीच तनाव बढ़ सकता है

अंक ज्योतिष 2023 (Ank Jyotish 2023) के अनुसार, वैवाहिक जीवन को लेकर आपको अत्यधिक व्यावहारिकता को त्यागना होगा. किसी एक फैसले पर डटे रहना कई बार मुसीबत बनता है और इससे आप और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव बढ़ सकता है, इसलिए आपको परिस्थितियों और मौके को देखकर ही आगे बढ़ना चाहिए, तभी आपका वैवाहिक जीवन सुखद रह पाएगा.

इस वर्ष अच्छी पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे

आप जिन से प्रेम करते हैं, उनसे ही विवाह करने के लिए तत्पर नजर आएंगे. भले ही उसके लिए आप कितना भी इंतजार क्यों ना कर लें. इस वर्ष के अंतिम दिनों में आपको उनका दामन थामने का मौका मिल सकता है. इस वर्ष आपका मुख्य रुझान आपके व्यक्तिगत और निजी जीवन पर अधिक होगा. नौकरी करने वालों को इस वर्ष अच्छी पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे. स्वयं का व्यवसाय करते हैं तो आपको कुछ बड़े लोगों से मिलकर व्यवसाय में लाभ होगा. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष मध्यम रहेगा. आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या के प्रति सचेत रहना चाहिए.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola