Numerology Predictions 2023: मूलांक 1 के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल,  जानें अपना वार्षिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Dec 2022 8:01 AM

विज्ञापन

Numerology Predictions 2023,Numerology 2023, Ank Jyotish Rashifal of number 1: हम आपको आज बताने वाले हैं कि मूलांक 1 वालों के लिए आने वाला साल 2023 कैसा होने वाला है.जिन लोगों की बर्थ डेट 1, 10, 18 या 28 होती है उनका मूलांक 1 बनता है.

विज्ञापन

Number 1 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi: एक महीने बाद नववर्ष 2023 का शुरु हो जाएगा. आने वाला नया साल कुछ मूलांक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. दूसरी तरफ कुछ लोगों को साल भर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. हम आपको आज बताने वाले हैं कि मूलांक 1 वालों के लिए आने वाला साल 2023 कैसा होने वाला है. जिन लोगों की बर्थ डेट 1, 10, 18 या 28 होती है उनका मूलांक 1 बनता है.

2023 में कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी 

मूलांक 1 के व्यक्ति नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं. आपके अंदर दृढ़ निश्चय, स्वतंत्रता की भावना, कुछ हद तक कठोरता की भावना होती है. आप महत्वाकांक्षाओं से भरे और अद्भुत जीवन ऊर्जा वाले होते हैं. आप अधीर भी होते हैं और जल्दबाजी में कई बार काम खराब कर लेते हैं. आपका जन्म यदि मूलांक 1 के अंतर्गत हुआ है तो आप मेहनती होंगे और किसी भी काम से ना घबराने वाले होंगे. आप की मजबूती ही आपका सबसे बड़ा हथियार है. वर्ष 2023 में आप कोई अपना काम करना पसंद करेंगे. आप चाहेंगे कि आप के अधीन लोग काम करें और आप यदि किसी नौकरी में हैं तो आपको लगेगा कि आप नौकरी करने के लिए नहीं बने हैं इसलिए आपका थोड़ा विरोधाभासी स्वभाव रहेगा. चाहे कोई भी समस्या आपके सामने आ जाए, आप उसका हल तुरंत कर डालेंगे और इससे आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी.

अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रहेगा 2023

अंक ज्योतिष 2023 (Ank Jyotish 2023) के अनुसार इस वर्ष आपको अपने अंदर की अहंकार की प्रवृत्ति से बचना चाहिए नहीं तो आपका यह अहम आपके साथ काम करने वाले लोगों को भी प्रभावित करेगा और उन्हें आप से परेशानी होने लगेगी इसलिए आपको उनके बारे में सोचना होगा. इस वर्ष आपको किसी वर्दी वाली नौकरी में चुना जा सकता है. आप शीर्ष प्रबंधन से अच्छे संबंध स्थापित कर पाएंगे और जीवन में कुछ नए अनुबंध कार्य होंगे, जो आपके करियर को मजबूती प्रदान करेंगे. इंजीनियरिंग, कानून एवं विधि, कृषि कार्य, आदि से संबंधित कार्य करते हैं तो आप ज्यादा अच्छा धन कमा पाएंगे. मूलांक 1 के लोगों के प्रेम संबंधों में भी सफलता दिलाने वाला वर्ष साबित होगा. आपके रिश्ते में आपका मान सम्मान भी होगा और जिन से आप प्रेम करते हैं, वह आपको हाथों हाथ लेंगे. आपको अपने चरित्र की रक्षा करने पर बल देना चाहिए नहीं तो समस्या हो सकती है. आप अपने वैवाहिक जीवन को और भी अधिक परिपक्व बनाने का प्रयास करेंगे. आपके जीवन साथी का व्यवहार थोड़ा अजीब होगा. वह परिवार के अन्य लोगों के साथ अच्छे से पेश नहीं आएंगे, जिससे आपको भी थोड़ी परेशानी होगी. इस वर्ष यदि आप किसी को प्रेम करते हैं तो उनसे शादी करने में सफलता मिल सकती है लेकिन आपको अपने जीवन में कोई बहुत बड़ा समझौता करना पड़ सकता है. आप अपने साथी के रूप में एक ऐसे व्यक्ति का चुनाव करेंगे, जो बहुत सुंदर हो क्योंकि आप सुंदरता को सदैव ही महत्व देते रहते हैं. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखना आवश्यक होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola