ePaper

New Year Mehndi Design 2026: हैप्पी न्यू ईयर के लिए ट्रेंडी और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन

Updated at : 29 Dec 2025 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
New Year Mehndi Design 2026: हैप्पी न्यू ईयर के लिए ट्रेंडी और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन

New Year Mehndi Design 2026

New Year Mehndi Design 2026 : अगर आप हैप्पी न्यू ईयर के लिए सबसे ट्रेंडी, स्टाइलिश और आसान मेहंदी डिजाइन तलाश रहे हैं तो यहां देखें. इसमें आपको मिलेंगे 2026 के लेटेस्ट अरबी और सिंपल मेहंदी पैटर्न्स जो आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे.

विज्ञापन

New Year Mehndi Design 2026: नया साल के स्वागत की तैयारियां जोरों से चल रही है.नए कपड़ों और मेकअप के साथ अगर हाथों पर मेहंदी ना सजे तो फिर हर फेस्टिवल अधूरा लगता है.

New-year-mehndi-design-2026-

ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं ट्रेंडी, आसान और मॉडर्न मेहंदी डिजाइन आइडियाज जो हर उम्र और स्टाइल के लिए परफेक्ट हैं.

New-year-mehndi-design-2026

हैप्पी न्यू ईयर (Lettering) डिजाइन : आजकल हाथों पर ‘Happy New Year 2026’ लिखना बहुत पॉपुलर है. लोग कलाई पर या हथेली के बीच में खूबसूरती से साल का नाम लिखवाते हैं और उसके चारों ओर बारीक फूलों का डिजाइन बनवाते हैं.

Happy new-year-mehndi-design-2026-1

अरेबिक और बेल डिजाइन (Arabic Mehndi) :अगर आपको भारी डिजाइन पसंद नहीं है तो अरेबिक मेहंदी बेस्ट है. इसमें फूलों और पत्तों की एक बेल उंगलियों से शुरू होकर कलाई तक जाती है. यह डिजाइन दिखने में बहुत स्टाइलिश और ‘क्लासी’ लगता है.

Arabic-mehndi-1

मिनिमलिस्टिक मंडाला आर्ट (Mandala Art): इसमें हथेली के बीचों-बीच एक खूबसूरत सा गोल चक्र बनाया जाता है और उंगलियों के पोरों को बारीक डिजाइन से भर दिया जाता है. यह उन लड़कियों के लिए बेस्ट है जो कम समय में सुंदर मेहंदी चाहती हैं.

Mandala-art-mehndi

क्लॉक और सेलिब्रेशन थीम (Watch/Celebration Theme): नए साल में कई लोग अपने हाथों पर घड़ी का डिजाइन बनवाते हैं जिसमें रात के 12 बजते हुए दिखाया जाता है. साथ ही आतिशबाजी और सितारों वाले छोटे पैटर्न भी बहुत पसंद किए जा रहे हैं.

Watch/celebration theme mehndi design

ज्वेलरी मेहंदी (Jewelry Style):यह डिजाइन ऐसा लगता है जैसे आपने हाथों में कोई गहना पहना हो. इसमें कलाई पर चूड़ी जैसा डिजाइन और उंगलियों तक जाती हुई बारीक जंजीरें बनाई जाती हैं.

Jewelry style

Also Read : New Year Special Mehndi Design 2026: पार्टी लुक के लिए 5 मिनट में बनाएं ये 5 ट्रेंडी और ग्लॉसी मेहंदी डिजाइन

Also Read : Mehndi Design: हाथों में रचाए लेटेस्ट और सिम्पल मेहंदी डिजाइन,जो हर फंक्शन के लिए हैं परफेक्ट

Also Read :  Latest Mehndi Design 2025: शादी हो या पार्टी,आपके हाथों में चार चांद लगायेंगे लेटेस्ट मेंहदी डिजाइन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola