ePaper

Navratri Fashion: इस नवरात्रि को खास बनाएं चनिया चोली के साथ,दिखें सबसे अलग

Updated at : 28 Mar 2025 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
Navratri Fashion: इस नवरात्रि को खास बनाएं चनिया चोली के साथ,दिखें सबसे अलग

Navratri Fashion: इस नवरात्रि चनिया चोली पहनें और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाये.

विज्ञापन

Navratri Fashion: चैत्र नवरात्रि का शुभांरभ जल्द होने वाला है और ऐसे में इस दौरान हर कोई अलग और सुंदर दिखना चाहता हैं. अगर आप इस नवरात्रि में अपने लुक को नया और आकर्षक बनाना चाहती हैं तो चनिया चोली आपके लिये बेस्ट होगा.

चनिया चोली खासतौर पर नवरात्रि जैसे त्योहारों में पहनी जाती है क्योंकि यह बहुत ही खूबसूरत और रंग-बिरंगे होते हैं. इस पर कढ़ाई, बुनाई और कशीदाकारी का काम होता है जो न केवल आपको एक पारंपरिक लुक देता है बल्कि आकर्षक भी लगता है.

चनिया चोली को पहनना बहुत ही आरामदायक होता है खासतौर पर जब आप पूरे दिन नाचने या गरबा खेलने जा रही होती हैं. यह आपको सुंदर और ट्रेडिशनल लुक देती है.

ब्लैक कलर की चनिया चोली न केवल स्टाइलिशट होती है बल्कि इसे किसी भी मौके पर पहना जा सकता है. यह एक एवरग्रीन लुक है जो कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता.

नवरात्रि के दौरान चनिया चोली के रंगों का चुनाव महत्वपूर्ण होता है. आप अपने पसंदीदा रंग जैसे लाल, पीला, नीला, हरा या गुलाबी में से किसी भी रंग का चुनाव कर सकती हैं.

आजकल के फैशन में चनिया चोली के कई ट्रेंड्स हैं जैसे कि अर्ध-सर्कुलर चनिया चोली, फ्लेयर वाली चोली और डिजाइनर चोली जिसमें चकमक कढ़ाई होती है.

लैवेंडर दुपट्टे के साथ चनिया चोली का ये लेटेस्ट सेट आपको भी जरूर पसंद आएगा.इस तरह का लुक आपको और भी आकर्षक बना देगा.

Also Read: Gold Ring: सोने की अंगूठी पहनकर पाएं आकर्षक लुक,जानें आपके लिए कौन सा डिजाइन है बेस्ट

Also Read : Red Bangles Styling Tips: साजन जी को करना है इम्प्रेस तो पहनें लाल रंग की चूड़ियां,फिर देंखे कमाल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola