Navratri 2024: नवरात्रि के पहले दिन करें कैसे मां शैलपुत्री की पूजा?, जानें

Published by : Ashi Goyal Updated At : 03 Oct 2024 7:46 AM

विज्ञापन

Happy Navratri 2024 day 1 Maa Shailputri

Navratri 2024 : नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा को, घर में आएंगी ढेर सारी खुशीयां, आईए जानते है इस लेख के माध्यम से शैलपुत्री माता की पूजा करने की पूरी विधि के बारे में.

विज्ञापन

Navratri 2024 : नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है, इस दौरान देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है, नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व है, यहां कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं में बताया गया है कि आप कैसे मां शैलपुत्री की पूजा कर सकते हैं:-

1. पूजा की तैयारी करें

– स्थान का चयन: पूजा के लिए एक स्वच्छ और पवित्र स्थान चुनें, यह स्थान आपके घर के पूजा कक्ष या किसी अन्य साफ-सुथरे स्थान पर हो सकता है.
– सजावट: पूजा स्थान को फूलों, रंगोली, और दीयों से सजाएं, इस दौरान सफेद, नीला और पीला रंग विशेष रूप से उपयोगी होता है.

2. सामग्री का संग्रह

पूजा सामग्री: मां शैलपुत्री की पूजा के लिए आमतौर पर दूध, दही, घी, शहद, चीनी, फल, और पुष्पों की आवश्यकता होती है.
धूप और दीप: धूपबत्ती और दीपक जलाने के लिए भी सामग्री तैयार रखें.

3. मां की मूर्ति या चित्र

प्रतिमा स्थापित करें: पूजा के लिए मां शैलपुत्री की मूर्ति या चित्र स्थापित करें, इसे पूर्व दिशा की ओर रखें.
अभिषेक करें: यदि संभव हो तो मां की मूर्ति पर दूध, दही और हनी का अभिषेक करें.

Also read : Navratri 2024: ये नौं दिन है बेहद खास, भूलकर भी न करें ये चीजें, जानें

Also read : Navratri Special Garba Dresses 2024: डांडिया नाईट में बीयर करें ये शानदार चनिया चोली को, आप भी करें ट्राई

4. रोज पूजा करें

गायत्री मंत्र का जाप: पूजा की शुरुआत गायत्री मंत्र का जाप करके करें, इससे आपके मन में सकारात्मकता और श्रद्धा का संचार होगा.
श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ: मां शैलपुत्री की विशेष कृपा के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, यह पाठ नवरात्रि के दौरान विशेष फलदायी माना जाता है.

5. आरती और भोग लगाएं

आरती करें: पूजा के बाद मां की आरती करें, आरती करते समय ‘जय मां शैलपुत्री’ का जाप करें.
भोग अर्पित करें: मां को अर्पित करने के लिए फल, मिठाइयां और विशेष पकवान बनाएं, ये भोग मां को प्रसन्न करने के लिए अर्पित करें.

6. प्रार्थना करें

संकल्प लें: पूजा के समय अपने मन में संकल्प लें कि आप इस नवरात्रि में क्या विशेष करना चाहते हैं, यह संकल्प आपके लिए मार्गदर्शक साबित होगा.
शांति प्रार्थना: अंत में, मां शैलपुत्री से शांति और सुख की प्रार्थना करें, इससे आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे.

7. नौ दिन की उपासना रखें

नियमितता बनाए रखें: नवरात्रि के नौ दिनों तक नियमित रूप से पूजा करें, प्रत्येक दिन मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करें.

Also read : Karwa Chauth 2024: करवाचौथ व्रत में प्यास नहीं लगेगी, एक रात पहले खालें ये फल, जानें

Also read : Navratri Vrat Recipe: नवरात्रि के दूसरे दिन व्रत में बनाएं कुट्टू के आटे के डोसा, यहां है आसान विधि

Also read : Navratri 2024: नवरात्रि में पहनें जाने वाले ये 9 लकी कलर, आप भी जानें

Also see : Home Care: ग्रोसरी का बिल जेब पर पड़ रहा भारी, समझदारी वाली खरीदारी के आजमाएं टिप्स

विज्ञापन
Ashi Goyal

लेखक के बारे में

By Ashi Goyal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola