ePaper

Navratri 2022 Bhog List: नवरात्रि तीसरा दिन आज, माता के अलग-अलग रूपों को लगाये जाते हैं ये भोग

Updated at : 28 Sep 2022 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
Navratri 2022 Bhog List: नवरात्रि तीसरा दिन आज, माता के अलग-अलग रूपों को लगाये जाते हैं ये भोग

Navratri 2022 Bhog List: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. भक्त देवी दुर्गा के इस अवतार को प्रसाद के रूप में खीर चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लेते हैं. आगे पढ़ें नवरात्रि के नौ दिनों में तिथि के अनुसार मां के अलग रूपों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए चढ़ाये जाने वाले भोग की लिस्ट.

विज्ञापन

Navratri 2022 Bhog List: नवरात्रि के नौ दिनों में हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग अवतारों की पूजा की जाती है. साथ ही इन नौ दिनों के दौरान नौ देवियों – मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री को अलग-अलग भोग या प्रसाद भी चढ़ाते हैं. आगे पढ़ें नवरात्रि में कौन से दिन मां दुर्गा के किस रूप को कौन सा भोग प्रसाद लगाते हैं.

पहला दिन – देसी घी

नवरात्रि के पहले दिन भक्त मां दुर्गा के अवतार मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं. देवी शैलपुत्री को शुद्ध देसी घी चढ़ाते हैं. कहा जाता है कि शुद्ध घी का भोग लगाने से मां भक्त को बीमारियों से मुक्त जीवन का आशीर्वाद देती हैं.

दिन 2 – चीनी

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. देवी ब्रह्मचारिणी को चीनी का भोग लगाने से माता प्रसन्न होती हैं और अपने भक्त को मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद देती हैं.

दिन 3 – खीर

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. भक्त देवी दुर्गा के इस अवतार को प्रसाद के रूप में खीर चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लेते हैं.

दिन 4 – मालपुआ

नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के रूप मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है. इन देवी को भोग के रूप में मालपुआ चढ़ाया जाता है. इससे जीवन में समृद्धि आती है.

दिन 5 – केला

नौ दिवसीय पर्व के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है. देवी को केले का भोग लगाया जाता है. ऐसा कहा जाता है कि इससे भक्तों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है.

दिन 6 – हनी

नवरात्रि के छठे दिन भक्त देवी कात्यायनी को प्रसाद के रूप में शहद चढ़ाते हैं.

दिन 7 – गुड़

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि को भोग के रूप में गुड़ या गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाया जाता है. दक्षिणा के साथ ब्राह्मणों को भी प्रसाद दिया जाता है.

दिन 8 – नारियल

नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के एक और अवतार देवी महागौरी को प्रसाद के रूप में नारियल चढ़ाया जाता है. मान्यता है कि अष्टमी के दिन ब्राह्मणों को नारियल दान करने से भक्त को समृद्धि और खुशी मिलती है.

Also Read: नवरात्रि 2022: डांडिया के लिए रेडी होना है? इन नेचुरल होममेड फेसपैक से लायें चेहरे पर चमक
दिन 9 – तिल

नवरात्रि के नौवें दिन, भक्त मां सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद पाने के लिए उपवास रखते हैं. वे देवी को तिल या तिल का भोग लगाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola