ePaper

Natural Glowing Skin: केमिकल प्रोडक्ट्स को कहें ना,घरेलू नुस्खों से पाएं बेदाग और ग्लोइंग स्किन

Updated at : 12 Mar 2025 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
Natural Makeup Remover for Summer

Natural Makeup Remover for Summer

Natural Glowing Skin : आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जो आपको देंगे बेदाग त्वचा.

विज्ञापन

Natural Glowing Skin: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है चेहरे की रौनक भी फीकी पड़ने लगती है. लेकिन जो लोग सही डाइट और खानपान का ध्यान रखते हैं उनकी त्वचा पर उम्र का असर कम दिखाई देता है. यदि आप भी 50 साल की उम्र में अपनी सुंदरता को बनाए रखना चाहते हैं तो एक सस्ता और प्रभावी उपाय है जिसे आप आसानी से घर पर अपना सकते हैं और वह उपाय है राइस वॉटर.राइस वॉटर जो अक्सर चावल पकाते समय निकलता है. हम बिना समझे उसे फेंक देते हैं लेकिन यह स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

राइस वॉटर का कैसे करें उपयोग

  • चावल भिगोकर: पहले कच्चे चावलों को लगभग 40-45 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें. फिर चावलों को छानकर उसका पानी अलग कर लें और इसे रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं.
  • चावल उबालकर : चावलों को पानी में उबालें और फिर उबाले हुए पानी को छानकर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें. फिर इस पानी को सुबह और शाम दोनों समय अपने चेहरे पर लगाएं.

राइस वॉटर के फायदे

  • झुर्रियों को कम करें: राइस वॉटर त्वचा से डेड स्किन हटाता है और झुर्रियों को कम करता है जिससे त्वचा की चमक बनी रहती है.
  • नेचुरल टोनर: यह एक प्राकृतिक टोनर के रूप में काम करता है जिससे त्वचा टाइट होती है और रंगत में सुधार आता है.नियमित उपयोग से स्किन में निखार आता है.
  • एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर: राइस वॉटर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपकी त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं.
  • विटामिन्स से भरपूर: इसमें विटामिन बी, सी और ए होते हैं जो त्वचा की चमक को दोगुना बढ़ा देते हैं.
  • सन बर्न और जलन को कम करें: राइस वॉटर के इस्तेमाल से आप सन बर्न के निशान भी हटा सकते हैं और अगर त्वचा में जलन हो तो उसे भी कम किया जा सकता है.

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola