National Iced Tea Day: स्वाद, सेहत और स्टाइल का कूल कॉम्बो, जानिए इसका इतिहास, फायदे और रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
national iced tea day 2025

AI generated image

National Iced Tea Day: राष्ट्रीय आइस्ड टी दिवस 2025 हर साल 10 जून को मनाया जाता है. आइए इस खास मौके पर जानें आइस्ड टी की खासियत, देसी फ्लेवर, हेल्थ बेनिफिट्स और रिफ्रेशिंग रेसिपी

विज्ञापन

National Iced Tea Day: 10 जून को हर साल नेशनल आइस्ड टी डे मनाया जाता है. यह दिन ठंडी-ठंडी आइस्ड टी की ताजगी को सेलिब्रेट करने का एक खास मौका है. गर्मी के मौसम में जब तापमान सिर चढ़कर बोलता है, तब एक गिलास आइस्ड टी राहत और सुकून का अहसास कराता है. भारत में भी अब आइस्ड टी तेजी से लोकप्रिय हो रही है, खासकर युवाओं और हेल्थ कॉन्शियस लोगों के बीच. ऐसे में अगर आप भी इस दिन को अच्छे से मनाना चाहते हैं तो इसके इतिहास से लेकर इसकी रेसिपी तक के बारे में विस्तार से बताते हैं.

आइस्ड टी का इतिहास

आइस्ड टी की शुरुआत 19वीं सदी के अंत में अमेरिका में हुई थी. हालांकि, चाय भारत और एशिया में सदियों से लोकप्रिय है, लेकिन बर्फ के साथ चाय पीने का चलन 1904 में सेंट लुइस वर्ल्ड फेयर के दौरान जोर पकड़ा, जब एक ब्रिटिश व्यापारी ने चाय को ठंडा करके परोसने का तरीका अपनाया और यह स्टाइल तुरंत हिट हो गया. आज के समय में आइस्ड टी केवल एक पेय नहीं, बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है. बाजार में नींबू, पीच, मिंट, हनी, ग्रीन टी और हर्बल फ्लेवर वाली आइस्ड टी भी उपलब्ध है.

कैसे मनाएं नेशनल आइस्ड टी डे?

  • अपने घर पर आइस्ड टी बनाएं – नींबू, तुलसी या पुदीना डालकर उसे खास बनाएं.
  • दोस्तों या परिवार के साथ आइस्ड टी पार्टी करें.
  • सोशल मीडिया पर #NationalIcedTeaDay हैशटैग के साथ अपनी आइस्ड टी की तस्वीरें शेयर करें.
  • किसी लोकल कैफे में जाकर नया फ्लेवर ट्राई करें.

आइस्ड टी के टाइप्स

  • क्लासिक ब्लैक आइस्ड टी – शहद, नींबू और बर्फ के साथ.
  • ग्रीन आइस्ड टी – हल्की मिठास और डिटॉक्स गुणों से भरपूर.
  • हर्बल आइस्ड टी – कैमोमाइल, हिबिस्कस, तुलसी या पुदीने से तैयार.
  • फ्रूट-फ्लेवर्ड आइस्ड टी – आम, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी जैसे फ्लेवर के साथ.

सेहत के लिए आइस्ड टी के फायदे

  • आइस्ड टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करते हैं.
  • यह कैफीन की कम मात्रा के साथ हाइड्रेट रखने में मददगार है.
  • वजन कम करने वालों के लिए यह कोल्ड ड्रिंक्स का हेल्दी विकल्प बनता जा रहा है.
  • इसमें शुगर ऐड न करें, तो यह डायबिटिक लोगों के लिए भी उपयुक्त हो सकता है.

घर पर आइस्ड टी बनाने की आसान रेसिपी

  • इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
  • 2 कप पानी
  • 2 टी बैग या 2 चम्मच चायपत्ती
  • 1 नींबू का रस
  • 2 चम्मच शहद या चीनी
  • बर्फ के टुकड़े
  • पुदीना पत्ते (ऑप्शनल)

आइस्ड टी बनाने की विधि

  • पानी को उबालें और उसमें चायपत्ती डालें.
  • 5-7 मिनट तक उबालने के बाद छान लें.
  • उसमें नींबू और शहद मिलाएं.
  • ठंडा होने पर बर्फ डालें और पुदीने से सजाएं.
विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola