ePaper

Nariyal Laddu Recipe: नाग पंचमी पर जरूर बनाएं नारियल के लड्डू, यहां देखें रेसिपी

Updated at : 09 Aug 2024 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
Nariyal Laddu

Nariyal Laddu

Nag Panchami Food Recipe: अगर आपको भी ऐसा लगता है कि नारियल के लड्डू बनाना बहुत मुश्किल है, तो यहां आपकी मदद के लिए नारियल के लड्डू बनाने की सबसे आसान रेसिपी दी गई है.

विज्ञापन

Nariyal Laddu Recipe in hindi: नाग पंचमी का शुभ त्योहार इस वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाने वाला है. इस दिन के बारे में मान्यताएं कहती हैं कि इस दिन नाग देवता की पूजा-अर्चना करने से वो खुश होते हैं और भक्त की मनोकामनाएं पूरा करते हैं. नाग पंचमी के दिन नाग देवता को चढ़ाए जाने वाले भोग में नारियल का लड्डू भी होता है. कई लोग ऐसा सोचते हैं कि नारियल के लड्डू को घर पर आसानी से नहीं बनाया जा सकता है. Nariyal Laddu ingridents

इस लेख में आपको यह बताया गया है कि कैसे आप आसानी से घर पर ही नारियल के लड्डू बना सकते हैं. यहां आपको नारियल के लड्डू बनाने की सबसे आसान रेसिपी दी गई है.

Also read: Patholi Recipe: नाग पंचमी पर विशेष रूप से बनती है यह डिश, यहां देखें रेसिपी

Also read: Nag Panchami: नाग पंचमी, कैसे करें नाग देवता की पूजा और क्या चढ़ाएं

Also read: Nag Panchami 2024: नाग पंचमी क्यों मनाते हैं, जानें इस दिन क्यों पीटते हैं गुड़िया, क्यों नहीं बनाई जाती रोटी

सामग्री

  • 3 कप दूध
  • आधा कप चीनी
  • 3 कप नारियल का बुरादा
  • 4 छोटी इलायची

Also read: Nag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन इस मंदिर में आकर करें दर्शन, काल सर्प दोष होगा दूर

नारियल लड्डू कैसे बनाएं

  • 3 कप दूध को तेज आंच पर उबाले, इस बात का ध्यान रखें कि दूध बर्तन की तली में ना सटे. दूध को तली में सटने से बचाने के लिए उसे चम्मच से 2 या 3 मिनट के अंतराल में चलाते रहें.
  • जब दूध आधा और गाढ़ा हो जाए तो इसमें आधा कप चीनी डालें.
  • जब तक चीनी, दूध में ना घूल जाए, तब तक चलाएं.
  • चीनी घुल जाने के बाद इसमें 2 कप नारियल का बुरादा डालें.
  • अब इसे मिलाते हुए पकाएं.
  • धीमी आंच पर इसे तब तक पकाएं, जब तक आपको ये ना लगे की ये अब जमने जैसा प्रतीत हो रहा है.
  • जब आपको लगे कि ये डो बनाने लायक हो गया है तो इसे एक कटोरी में अलग कर लें.
  • अब इस कटोरी में 1 इलायची कूट कर डालें. इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  • जब ये ठंडा हो जाए तो, अपनी हथेलियों पर घी लगा कर, इसे लड्डूों का आकार दें.
  • अब इस लड्डू को नारियल के बुरादे में लपेटे और बस तैयार है नारियल के लड्डू.

Also read: Nag Panchmi 2024 Date: नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा से पाएं धन-धान्य और सुख समृद्धि, कालसर्प दोष और पितृदोष का भी होगा निवारण

नाग पंचमी के दिन क्या नहीं खाना चाहिए?

नाग पंचमी के दिन चावल नहीं खाना चाहिए और तवे पर बनने वाले खाने से भी परहेज करना चाहिए.

नाग देवता को क्या पसंद है?

नाग देवता को दूध बहुत पसंद है, इसलिए आप नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध से बने प्रसाद भी चढ़ा सकते हैं.

Trending Video

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola