Nag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन इस मंदिर में आकर करें दर्शन, काल सर्प दोष होगा दूर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Aug 2024 10:28 AM

विज्ञापन

Nag Panchami 2024 नाग पंचमी के दिन करें इस मंदिर के दर्शन

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन अगर आप प्रयागराज के नागराज वासुकी मंदिर के दर्शन मात्र करते हैं, तो इससे पापों का नाश होता है और काल सर्प दोष भी दूर होते हैं.

विज्ञापन

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी का त्योहार इस साल 9 अगस्त को मनाया जाएगा. इस दिन भक्त नाग देवता को दूध चढ़ाते हैं, और उनका आर्शीवाद लेते हैं. लोग मंदिरों में जा-जाकर भगवान शिव के साथ उनकी भी पूजा करते हैं. यहां हम ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां के दर्शन मात्र से पाप का नाश होता है. इसके अलावा यहां के दर्शन से कालसर्प के दोष (Kalsarp Dosh) से भी मुक्ति मिलती है.

क्या है मान्यता


ऐसी मान्यता है कि नागराज वासुकी मंदिर में जातक स्‍वयं पूजा-पाठ का सामान ले जाकर काल सर्प दोष से मुक्ति पाया जा सकता है. इसके लिए आपको प्रयाग के संगम में स्नान करना होगा, इसके बाद वासुकी नाग मंदिर में मटर, चना, फूल, माला और दूध के साथ जाएं और वासुकी नाग के दर्शन करें. इसके बाद भगवान से कालसर्प दोष से मुक्ति की प्रार्थना करें.

Jharkhand Tourism: मॉनसून में बढ़ जाती है खूंटी के जलप्रपातों की सुंदरता, देखें मनोरम दृश्य

Tunganath Temple: पांडवों ने किया था इस प्राचीन मंदिर का निर्माण, जानिए इसका महत्व और इतिहास

Tour Package: IRCTC के शानदार पैकेज में एक्सप्लोर करें कश्मीर की खूबसूरत वादियां

कहां स्थित है नागवासुकि मंदिर ?

नागवासुकि मंदिर दारागंज मोहल्ले के उत्तरी छोर पर गंगा के किनारे स्थित है. इस मंदिर में नागवासुकि देव का पूजन होता है. नागवासुकि को शेषराज, सर्पनाथ, अनंत और सर्वाध्यक्ष कहा गया है.

कुष्‍ठ रोग से मिली थी मुक्ति


एक कहानी के अनुसार एक मराठा राजा को कुष्ठ रोग हो गया था, उन्होंने नाग वासुकी मंदिर में प्रार्थना कि यदि उनका कुष्‍ठ रोग ठीक हो गया तो वह मंदिर का जीर्णोद्धार कराएंगे. इसके बाद कुछ दिनों के बाद ही उन्होंने नाग वासुकी मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया.

 Sawan 2024: रहस्यमय है बिहार का मां मुंडेश्वरी धाम, अद्भुत है शिवलिंग का चमत्कार

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola