मां के लिए 7 अनोखा तोहफा जो उन्हें ऐहसास कराएगा, " वह आपके लिए क्यों है सबसे खास"
Published by : Sameer Oraon Updated At : 10 May 2025 6:38 PM
Pic Credit- Freepik
Mother's Day gift ideas: मदर्स डे पर मां को देने के लिए कोई गिफ्ट आइडियाज दिमाग में नहीं आ रहा है तो हम आपको कुछ ऐसे सुझाव देंगे, जो उनके लिए बेहद खास होगा.
Mother’s Day gift ideas: जब बच्चा पहली बार अपना मुंह खोलता है तो उसके मुंह पहला शब्द मां निकलता है. क्योंकि मां प्यार, त्याग और ममता की सबसे बड़ी मिसाल है. अगर हम उन्हें जिंदगी की पहली शिक्षक, पहली दोस्त, सबसे बड़ी शुभ चिंतक कह दें तो गलत नहीं होगा. हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को हम मदर्स डे मनाते हैं, ताकि हम उसके प्यार के लिए आभार को व्यक्त कर सकें, जिन्होंने हमारे लिए सब कुछ दिया. लेकिन मदर्स डे पर लोग इसी उलझन में रहते हैं कि मां को क्या गिफ्ट करें, जो उनके दिल को छू जाए और उन्हें स्पेशल फील हो. अगर आप भी इसी उलझन में हैं कि क्या गिफ्ट करें तो हम इस मामले में आपकी मदद करेंगे.
खास तौर पर मां के लिए समय निकलना सबसे बड़ा तोहफा
मां के लिए सबसे कीमती तोहफा आपका समय होता है. कामकाज और भागदौड़ भरी जिंदगी में जब आप उनके साथ कुछ पल बिताते हैं, तो वह उन्हें सबसे बड़ा गिफ्ट लगता है. उनके साथ बैठें, बातें करें, कोई पुरानी फोटो एल्बम निकालें या साथ में फिल्म देखें. ये पल उन्हें सबसे बड़ी खुशी देगा.
एक प्यारा ग्रीटिंग कार्ड
आज के डिजिटल जमाने में हाथ बनाया गया ग्रीटिंग कार्ड मां के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है. उस ग्रीटिंग कार्ड पर कुछ ऐसा लिखें जिसे उन्हें ये एहसास हो कि वह उनके लिए कितनी खास है. उन्हें ये एहसास दिलायें आप आपकी जिंदगी उन्होंने कितना फर्क डाला. ये गिफ्ट उनके लिए किसी भी महंगे गिफ्ट से ज्यादा कीमती लगेगा.
Also Read: Lipstick Hacks: गर्मियों में ऐसे लगाएं लिपस्टिक,हर किसी की आप पर टिकी रहेगी नजर
हेल्थ से जुड़ा गिफ्ट
अगर आपकी मां की सेहत ठीक नहीं रहती है तो उनके हेल्थ से रिलेटेड गिफ्ट भी करें. जैसे अगर उन्हें शुगर है तो ब्लड प्रेशर मॉनिटर गिफ्ट करें. या फिर मसाजर, योगा मैट, आयुर्वेदिक सप्लीमेंट्स या हेल्दी फूड बास्केट.
पसंदीदा चीजें
मां को उनकी पसंदीदा चीज गिफ्ट करें. यह उनकी पसंद का कुछ भी हो सकता है. इससे उन्हें महसूस होगा कि आप उनकी पसंद-नापसंद को समझते हैं.
किचन सेट
अगर आपकी मां को कुकिंग पसंद है, तो एक नया किचन अप्लायंस जैसे एयर फ्रायर, ब्लेंडर या नॉन-स्टिक कुकवेयर सेट एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
हैंडमेड गिफ्ट
अगर आप कुछ क्रिएटिव करना जानते हैं, तो उनके लिए कुछ अपने हाथों से बनाएं. जैसे फोटो फ्रेम, पेंटिंग, स्क्रैपबुक इत्यादि
एक छोटा सा ट्रिप या स्पा वाउचर
अगर मुमकिन हो तो मां को एक दिन की छुट्टी दें. उन्हें किसी स्पा, ब्यूटी पार्लर या छोटे ट्रिप पर ले जाएं, जहां वे खुद के लिए वक्त निकाल सकें.
Also Read: गर्मी के मौसम में डायबिटीज मरीजों के लिए अमृत है यह 3 साग, फायदे इतने कि थाली भरकर हर दिन खाएंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










