ePaper

Mother's Day 2025: कब है मदर्स डे और इस बार कैसे मनाएं अपनी मां के साथ यादगार पल

Updated at : 07 May 2025 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
Mother's Day 2025

Mother's Day 2025

Mother's Day 2025: आइये जानते हैं की आप इस साल मदर्स डे के दिन मां के साथ कैसे यादगार पल बना सकते हैं.

विज्ञापन

Mother’s Day 2025: मां, हमारे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण और प्यारी व्यक्ति होती हैं. उनका प्यार, बलिदान और देखभाल हमें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. ऐसे में मदर्स डे एक ऐसा दिन है जब हम अपनी मां के प्रति अपना आभार और प्यार व्यक्त कर सकते हैं. यह दिन हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है. 2025 में मदर्स डे 11 मई को है. इस दिन को खास बनाने के लिए आप अपनी मां के साथ कुछ विशेष पल बिता सकते हैं. तो आइये जानते हैं की आप इस साल मदर्स डे के दिन मां के साथ कैसे यादगार पल बना सकते हैं.

Mother’s Day 2025: मां को खास गिफ्ट दें

इस दिन आप अपनी मां को उनका पसंदीदा गिफ्ट दे सकते हैं. यह गिफ्ट उनकी पसंद के हिसाब से कुछ भी हो सकता है, जैसे उनका पसंदीदा ज्वेलरी, एक किताब, या कुछ ऐसा जो उन्हें पसंद हो.

Mother’s Day 2025: स्पा डे प्लान करें

मदर्स डे पर आप अपनी मां को एक स्पा डे दे सकते हैं. आप घर पर ही मिनी स्पा का प्लान कर सकते हैं, जिसमें एरोमाथेरेपी, फेस पैक और मसाज शामिल हो. यह अनुभव मां को शांति और आराम देगा.

ये भी पढ़ें: Gold Earring Designs: मदर्स डे पर मां के चेहरे पर मुस्कान लाएं, तोहफे में दें ये गोल्ड ईयररिंग डिजाइन्स

ये भी पढ़ें: Silver Minimal Earrings Designs: मिनिमल ज्वेलरी के लिए सिल्वर इअररिंग के ये डिजाइन हैं सबसे स्टाइलिश

Mother’s Day 2025: खास डिनर का आयोजन करें

इस दिन को खास बनाने के लिए आप अपने घर पर या बाहर एक अच्छे रेस्टोरेंट में मां के पसंदीदा व्यंजन बना सकते हैं या मंगवा सकते हैं. साथ बैठकर खाना खाना और बातों में समय बिताना इस दिन को और भी यादगार बना सकता है.

Mother’s Day 2025: एक छोटे ट्रिप पर जाएं

अगर आपकी मां को घुमने का शौक है, तो आप दोनों एक छोटी सी ट्रिप पर जा सकते हैं. यह ट्रिप किसी नजदीकी हिल स्टेशन या उनकी पसंदीदा जगह हो सकती है. इस यात्रा के दौरान आप दोनों मिलकर अच्छे पल बिता सकते हैं और यादें बना सकते हैं.

Mother’s Day 2025: मां के साथ खास पलों का आनंद लें

मदर्स डे पर सबसे जरूरी बात यह है कि आप अपनी मां के साथ समय बिताएं. आप उनसे पुराने दिनों की बातें कर सकते हैं, उनकी पसंदीदा फिल्म देख सकते हैं, या फिर एक साथ कोई किताब पढ़ सकते हैं. ये छोटी-छोटी बातें मां को बहुत खुशी देंगी.

ये भी पढ़ें: Dal Vada Recipe: घर पर बनाएं यह स्वादिष्ट और कुरकुरे स्नैक, जानिए दाल वड़ा बनाने की आसान रेसिपी

ये भी पढ़ें: Yoga for Women: महिलाओं के लिए 3 योगासन, फिट और स्वस्थ रहने के लिए जरूर करें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola