ePaper

Dal Vada Recipe: घर पर बनाएं यह स्वादिष्ट और कुरकुरे स्नैक, जानिए दाल वड़ा बनाने की आसान रेसिपी

Updated at : 07 May 2025 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
Dal Vada Recipe

Dal Vada Recipe

Dal Vada Recipe: इस रेसिपी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप घर पर आसानी से दाल वड़ा बना सकते हैं, जो न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि हर किसी के दिल को भी छू लेता है.

विज्ञापन

Dal Vada Recipe: शाम की हल्की भूख हो या चाय के साथ कुछ खास खाने का मन हो, तो दाल वड़ा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह गरमागरम, कुरकुरे और स्वादिष्ट वड़े किसी भी समय का स्वाद बढ़ा देते हैं. खासकर जब हम इसे चने की दाल से बनाते हैं, तो इसका स्वाद और भी अनोखा और पौष्टिक हो जाता है. इस रेसिपी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप घर पर आसानी से दाल वड़ा बना सकते हैं, जो न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि हर किसी के दिल को भी छू लेता है.

सामग्री

  • चने की दाल – 1 कप (भिगोई हुई, 2 घंटे)
  • प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1 मीडियम
  • हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 1 से 2,
  • करी पत्ता (बारीक कटा हुआ) – 6 से 8,
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) – 2 टेबलस्पून
  • अदरक (बारीक कटा हुआ) – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए

ये भी पढ़ें: Onion Pakoda Recipe: झटपट बनाएं कुरकुरे प्याज के पकौड़े, चाय के साथ शाम को बनाएं खास

विधि

दाल भिगोना: सबसे पहले चने की दाल को पानी से अच्छे से धो लें और 1 कप पानी में 2 घंटे के लिए भिगो दें. फिर दाल को अच्छी तरह छान लें.

दाल पीसना: भिगोई हुई दाल को मिक्सर या ग्राइंडर में डालें और बिना पानी डाले मोटा पीस लें. अगर पिसना मुश्किल हो, तो 1-2 चम्मच पानी डाल सकते हैं, लेकिन ज्यादा नहीं.

मिश्रण तैयार करना: पिसी हुई दाल को एक बाउल में निकालें. उसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, करी पत्ता, धनिया पत्ता और चाहें तो अदरक भी डालें. स्वाद अनुसार नमक डालें और अच्छे से मिलाएं.

वड़ा बनाना: अब मिश्रण से छोटे या मीडियम साइज की लोइयां बना लें. उन्हें हल्का चपटा करें और प्लेट या ट्रे में रखें. चाहें तो केले का पत्ता, प्लास्टिक शीट या जिप लॉक बैग पर भी वड़े रख सकते हैं.

तेल गरम करना: कड़ाही में मीडियम आंच पर तेल गरम करें. तेल की गरमी जांचने के लिए थोड़ा सा मिश्रण उसमें डालें, अगर वह ऊपर आ जाए, तो तेल तैयार है.

वड़े तलना: अब धीरे-धीरे वड़ों को तेल में डालें और कुछ मिनट तलें. फिर पलट कर दूसरी तरफ से भी सुनहरा और क्रिस्प होने तक फ्राई करें. तेल बहुत ज्यादा गरम हो तोआंच धीमी कर लें.

परोसना: तले हुए वड़े टिशू पेपर पर निकालें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए. बचे हुए वड़े भी इसी तरह तलें. इन्हें नारियल की चटनी या टमैटो सॉस के साथ गरमा-गरम परोसें.

ये भी पढ़ें: Papaya Ice Cream Recipe: घर में बनाएं पपीता आइस क्रीम – स्वादिष्ट, हेल्दी और ठंडी

ये भी पढ़ें: Mango Dal Recipe: कच्चे आम से बनाएं यह खास दाल, चावल के साथ लगेगी लाजवाब

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola