बारिश में सबसे आसानी से उगती हैं ये 5 सब्जियां, छत या बालकनी में भी मिलेगा शानदार रिजल्ट
मानसून गार्डनिंग टिप्स, फोटो Ai Image
Monsoon Gardening Tips: बारिश का मौसम घर पर बागवानी शुरू करने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है. इस मौसम में मिट्टी में नमी बनी रहती है. अगर आपके पास बालकनी, छत या छोटा-सा आंगन है, तो आप कुछ सब्जियां आसानी से घर पर उगा सकते हैं.
Monsoon Gardening Tips: मानसून आते ही पौधों की बढ़वार तेज हो जाती है. यही वजह है कि कई लोग इस मौसम में घर पर सब्जियां उगाना शुरू करते हैं. इससे न सिर्फ ताजी और रसायन-मुक्त सब्जियां मिलती हैं, बल्कि बागवानी का आनंद भी लिया जा सकता है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए ज्यादा जगह की भी जरूरत नहीं होती. आइए जानते हैं ऐसी 5 सब्जियों के बारे में, जिन्हें बारिश के मौसम में घर पर आसानी से उगाया जा सकता है.
1. धनिया

धनिया लगभग हर भारतीय रसोई में रोज इस्तेमाल होने वाली हरी पत्ती है. इसे घर पर उगाना भी काफी आसान है. जुलाई से सितंबर के बीच धनिया बोना सबसे अच्छा माना जाता है.
कैसे उगाएं?
- धनिया के बीजों को हल्का दबाकर दो हिस्सों में तोड़ लें.
- गमले या ट्रे में भुरभुरी मिट्टी भरें.
- बीज छिड़ककर ऊपर से पतली मिट्टी की परत डाल दें.
- रोज हल्का पानी दें.
- करीब 20 से 30 दिनों में ताजा धनिया इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाता है
2. पालक

पालक पोषक तत्वों से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जी है, जिसे बारिश के मौसम में आसानी से उगाया जा सकता है. मानसून की शुरुआत से लेकर सितंबर तक पालक बोया जा सकता है.
कैसे उगाएं?
- 8 से 10 इंच गहरे गमले का इस्तेमाल करें.
- मिट्टी में गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिलाएं.
- बीज 1 से 2 सेंटीमीटर गहराई में बोएं.
- मिट्टी को नम रखें, लेकिन पानी जमा न होने दें.
- करीब 30 से 40 दिनों में पालक की कटाई की जा सकती है.
3. मेथी

अगर जगह कम है, तब भी मेथी आसानी से उगाई जा सकती है. जुलाई और अगस्त का महीना इसके लिए उपयुक्त माना जाता है.
कैसे उगाएं?
- बीजों को रातभर पानी में भिगो दें.
- चौड़े गमले या ट्रे में बीज छिड़क दें.
- ऊपर से हल्की मिट्टी डालें.
- रोज थोड़ा-थोड़ा पानी दें.
- करीब 20 से 25 दिनों में मेथी की पत्तियां तैयार हो जाती हैं.
4. हरी मिर्च

हरी मिर्च लगभग हर घर में इस्तेमाल होती है और इसे गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है. बरसात के मौसम में हरी मिर्च का पौधा अच्छी तरह बढ़ता है.
कैसे उगाएं?
- नर्सरी से तैयार पौधा लेना आसान रहता है.
- 12 इंच के गमले में जैविक खाद मिली मिट्टी भरें.पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां अच्छी धूप आती हो.
- समय-समय पर जैविक खाद डालते रहें.
- करीब 60 दिनों में पौधे पर मिर्च आना शुरू हो जाती है.
5. लौकी

अगर आपके पास थोड़ी ज्यादा जगह है, तो लौकी भी आसानी से उगाई जा सकती है. बारिश के मौसम में इसकी बेल तेजी से बढ़ती है. जून से अगस्त तक लौकी लगाने का सही समय माना जाता है.
कैसे उगाएं?
- बड़े गमले या ग्रो बैग का इस्तेमाल करें.
- एक साथ 2 से 3 बीज बोएं.
- बेल को सहारा देने के लिए जाली या रस्सी लगाएं.
- समय-समय पर जैविक खाद डालते रहें.
- करीब 60 से 70 दिनों में लौकी की फसल मिलने लगती है.
घर पर सब्जियां उगाते समय रखें इन बातों का ध्यान
- गमले में पानी निकलने की सही व्यवस्था जरूर हो.
बारिश में ज्यादा पानी जमा होने से जड़ों को नुकसान हो सकता है.
- कीटों से बचाव के लिए समय-समय पर नीम के तेल का छिड़काव करें.
- पौधों को रोज कम से कम 3 से 4 घंटे धूप जरूर मिलने दें.
- मिट्टी में जैविक खाद मिलाने से पौधों की बढ़वार बेहतर होती है.
यह भी पढ़ें: गार्डनिंग टिप्स: कम जगह और कम मेहनत में चाहिए ढेर सारे फूल? मानसून में लगाएं ये पौधे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए