ePaper

Moles On Hand Personality Traits: हाथों का तिल खोलता है पर्सनालिटी के बड़े राज, जानिए शरीर का तिल क्या बताता है आपके बारे में 

30 Nov, 2025 6:00 pm
विज्ञापन
Moles On Hand Personality Traits

Moles On Hand Personality Traits, (AI Image)

Moles On Hand Personality Traits: हर व्यक्ति के शरीर पर तिल जरूर होता है. सामुद्रिक शा्सत्र अनुसार शरीर के कई हिस्सों पर तिल को बहुत ही शुभ कहा जाता है. शरीर के अलग अलग हिस्सों पर तिल होने के अलग मायने भी होते हैं. ऐसे में आज हम बात करेंगे पुरूषों के दाहिने हाथ पर तिल होने के क्या मतलब है और इनके स्वभाव के बारे में. 

विज्ञापन

Moles On Hand Personality Traits: हर इंसान के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर तिल जरूर होता है. शास्त्रों के अनुसार शरीर के कुछ एक हिस्सों पर तिल के होने को बहुत ही शुभ माना गया है. ऐसी मान्यता है कि जिन लोगों के हाथों पर तिल होता है वो बड़े ही किस्मत वाले होते हैं और जीवन में बहुत तरक्की भी करते हैं. इसी के साथ तिल सिर्फ भाग्य का प्रतीक नहीं बल्कि आपके स्वभाव और व्यक्तित्व को भी बयान करता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पुरूषों के दाहिने हाथ का तिल उनकी पर्सनालिटी के बारे में क्या बताता है.

दाहिने हाथ पर तिल होने के क्या मतलब है ?

दाहिने हाथ पर तिल को कई जगहों पर शुभ माना जाता है. शास्त्रों में दाहिने हाथ पर तिल होने को शुभता, सफलता और पॉजिटिव सोच को दर्शाता है. ऐसी मान्यता है कि जिन लोगों के दाहिने हाथों पर तिल होता है वो जिंदगी में बड़ी सफलता हासिल करते हैं. हालांकि महिला और पुरुष दोनों के दाहिने हाथों पर तिल होने के अलग मायने होते हैं. 

पुरुष के दाहिने हाथ पर तिल का क्या मतलब है?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पुरूषों के दाहिने हाथों पर तिल होने को बहुत ही शुभ कहा जाता है. यह लोग बहुत ही तेज बुद्धि, पक्के इरादे वाले और महत्वाकांक्षी स्वभाव के होते हैं. इन लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये जिस काम को एक बार ठान लिया तो उसे पूरा जरूर करते हैं. 

रिलेशनशिप में कैसे होते हैं?

ऐसा कहा जाता है कि जिन पुरूषों के दाहिने हाथ पर तिल होता है वो अपने रिश्ते सच्चे दिल से निभाते हैं और अपने पार्टनर को लेकर बहुत ही प्रोटेक्टिव होते हैं. हालांकि ये लोग थोड़े जिद्दी स्वभाव के भी होते हैं जिस वजह से अपनी बातों पर अड़े भी रहते हैं. 

करियर कैसा होता है?

जिन पुरूषों के दाहिने हाथ पर तिल होता है वो लोग अपनी करियर बहुत तेजी से सफलता हासिल करते हैं. ऐसा कहा जाता है कि यह लोग बड़ी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं और बड़ी से बड़ी समस्याओं का भी आसानी से हल करने में माहिर होते हैं. यह लोग ज्यादातर इंजीनियरिंग, लॉ, एडमिनिस्ट्रेशन और फाइनेंस जैसे फील्ड में रुचि रखते हैं. 

यह भी पढ़ें: Moles Personality Traits: हथेली का तिल क्या बताता है आपके बारे में, जानिए अपने स्वभाव से जुड़ी खास बातें  

यह भी पढ़ें: Personality Traits For Moles: चेहरे के इन जगहों पर तिल होने का मतलब होता है बेहद खास, जानिए इनके बारे में

यह भी पढ़ें: Finger Personality Test: जानिए हाथों की उंगलियां क्या कहती है आपके व्यक्तित्व के बारे में

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sakshi Badal

लेखक के बारे में

By Sakshi Badal

नमस्कार! मैं साक्षी बादल, MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी कर वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्न के तौर पर काम कर रही हूं, जहां हर दिन अपने लेखन को और बेहतर बनाने और खुद को निखारने का प्रयास करती हूं. मुझे लिखना पसंद है, मैं अपनी कहानियों और शब्दों के जरिए कुछ नया सीखने और लोगों तक पहुंचने की कोशिश करती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन

अपने पसंदीदा शहर चुनें

ऐप पर पढ़ें
Moles On Hand  Personality Traits: हाथों का तिल खोलता है पर्सनालिटी के बड़े राज, जानिए शरीर का तिल क्या बताता है आपके बारे में