पूजा की आसान रेसिपी से घर पर बनाएं टेस्टी होममेड जैम

Updated:
विज्ञापन
Mix Fruit Jam

मिक्स फ्रूट जैम (फोटो – इंस्टाग्राम @foodiefemmepooja)

Mix Fruit Jam: घर पर रखें कुछ फलों से आप आसानी से होममेड जैम तैयार कर सकते हैं. आइए बताते हैं आपको पूजा मुंजानी के इंस्टाग्राम अकाउंट @foodiefemmepooja पर शेयर की गई होममेड जैम बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Mix Fruit Jam: सुबह के नाश्ते में अगर जल्दी बनने वाली रेसिपी की बात की जाए तो ब्रेड जैम एक अच्छा ऑप्शन होता है. ऐसे में जैम बच्चों से लेकर बड़े भी चाव से खाते हैं. बाजार में कई तरह के जैम आसानी से मिल जाते हैं जो स्वादिष्ट तो होते हैं, लेकिन इनमें ज्यादा चीनी, प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल कलर मिलाए जाते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं. ऐसे में आप घर पर आसानी से जैम तैयार कर सकते हैं. घर पर बनाए गए जैम में किसी भी तरह के कलर और मिलावट नहीं होते हैं, साथ ही आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें चीनी की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए घर पर ही कुछ स्टेप्स को फॉलो करके मिक्स फ्रूट जैम बनाने का तरीका. 

मिक्स फ्रूट जैम बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • अंगूर – 1 कप
  • सेब (कटे हुए) – 1 कप
  • फ्रेश संतरे का रस – 1 कप
  • अनार के दाने – 1 कप
  • चुकंदर (कटा हुआ) – ½ कप
  • चीनी – ½ कप

मिक्स फ्रूट जैम बनाने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले आप एक पैन में अंगूर, सेब, अनार, चुकंदर और फ्रेश संतरे का रस डालकर मध्यम आंच पर पकाएं. इसमें चीनी डालें और तब तक पकाएं जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए और फल नरम न हो जाएं. 
  • अब आप इस मिश्रण को मिक्सर जार में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें. अब मिश्रण को छन्नी से छान लें जिससे इसका टेक्सचर स्मूद हो जाए. 
  • अब छाने हुए मिश्रण को फिर से धीमी आंच पर पकाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए. इसे पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें. इस स्वादिष्ट मिक्स फ्रूट जैम को ब्रेड, टोस्ट या पैनकेक पर लगाकर खाएं. 
  • इस तरह आप घर पर ही होममेड फ्रूट जैम तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Suji Dumplings Recipe: बच्चों के लिए हेल्दी इवनिंग स्नैक की है तलाश? ट्राई करें ये लो कैलोरी डम्पलिंग्स रेसिपी

यह भी पढ़ें: बचपन की यादें करें ताजा, हेल्दी ट्विस्ट के साथ घर पर बनाएं कटोरी चाट 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola