Miss World Pageant 2023 : ‘नमस्ते इंडिया’ के साथ हुई मिस वर्ल्ड पेजेंट की शुरुआत, सिनी शेट्टी हैं भारत की कंटेस्टेंट

Updated:
विज्ञापन
Miss World Pageant 2023 : ‘नमस्ते इंडिया’ के साथ हुई मिस वर्ल्ड पेजेंट की शुरुआत, सिनी शेट्टी हैं भारत की कंटेस्टेंट

Miss World Pageant 2023 में श्रीलंका और नेपाल की प्रतियोगी भी शामिल हुई हैं और उन्होंने अपने पारंपरिक कपड़ों में रैंप वाॅक किया है.

विज्ञापन

Miss World Pageant 2023 : इस साल भारत में मिस वर्ल्ड पेजेंट आयोजित किया जा रहा है. भारत में मिस वर्ल्ड का आयोजन 28 साल के बाद किया जा रहा है.

कल रात दिल्ली के अशोका होटल में 71वीं मिस वर्ल्ड इवेंट की शुरुआत हुई. मिस वर्ल्ड में इस बार पूरी दुनिया से 117 देश शामिल हो रहे हैं.

सारे कंटेस्टेंट्स ने खूबसूरत कपड़े पहनकर रैंप वाॅक कर अपना परिचय दिया. सारे कंटेस्टेंट्स यूनिक और ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए.

Miss World Pageant में श्रीलंका, जापान, चीन और नेपाल की प्रतियोगी भी शामिल हुई हैं और उन्होंने अपने पारंपरिक कपड़ों में रैंप वाॅक किया है.

Miss World Pageant में कई प्रतियोगी अपने देश की पारंपरिक वेशभूषा में काफी खूबसूरत नजर आए और सबने स्टेज पर आने के बाद दोनों हाथ जोड़कर पहले नमस्ते कहा और उसके बाद अपने देश की संस्कृति का भी परिचय दिया.

नेपाल की कंटेस्टेंट प्रियंका रानी जोशी ने मिस वर्ल्ड पेजेंट में लहंगा पहनकर रैंप वाॅक किया.

चीन की कंटेस्टेंट ने भी रैंप वाॅक किया और नमस्ते कहकर दिल्लीवासियों का अभिवादन किया.

जापान की कंटेस्टेंट काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं. भारत की ओर से रीता फारिया ने सबसे पहले मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, उनके बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने यह पुरस्कार जीता था.

Read also Mehndi Designs: महाशिवरात्रि पर पाना हो भोले बाबा का आशीर्वाद, तो लगाएं ये बेहतरीन मेहंदी डिजाइन

इस साल सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. सिनी ने गुलाबी बनारसी सिल्क साड़ी में रैंप वाॅक किया. डायमंड ज्वेलरी कैरी कर सिनी ने अपने लुक को और भी एलिगेंट लुक दिया था. सिनी ने कहा कि मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व कर उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है.

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola