Miss Universe 2023 में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी श्वेता शारदा, जानिए कौन हैं यह खूबसूरत बला
Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Nov 2023 7:01 AM
Miss Universe 2023, Indian contestant Shweta Sharda: मिस यूनिवर्स 2023 में भारत की ओर से श्वेता शारदा मजबूत दावेदार बनकर पहुंची हैं. उनकी पर्सनैलिटी से लेकर इंटलेक्ट और खूबसूरती को तस्वीरों और वीडियोज में साफ महसूस किया जा सकता है
Miss Universe 2023, Who is Shweta Sharda: बहुप्रतीक्षित 72वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 18 नवंबर को होने वाली है और दुनिया बेसब्री से अगली मिस यूनिवर्स – संयुक्त राज्य अमेरिका की आर’बोनी गेब्रियल की जगह लेने वाली मिस यूनिवर्स के स्वागत का इंतजार कर रही है. मिस यूनिवर्स 2023 में भारत की ओर से श्वेता शारदा मजबूत दावेदार बनकर पहुंची हैं. उनकी पर्सनैलिटी से लेकर इंटलेक्ट और खूबसूरती को तस्वीरों और वीडियोज में साफ महसूस किया जा सकता है. वह इस वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इस साल ब्यूटी कॉम्पिटिशन में 84 देशों और क्षेत्रों के प्रतियोगियों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी. बता दें कि 23 साल की श्वेता शारदा 19 नवंबर, 2023 को सैन साल्वाडोर में 72वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी.
16 साल की उम्र में छोड़ा घर
श्वेता शारदा एक मॉडल, डांसर, कोरियोग्राफर और ब्यूटी पेजेंट होल्डर हैं. 24 मई 2000 को जन्मी श्वेता चंडीगढ़ की रहने वाली हैं. 16 साल की उम्र में, श्वेता एक प्रोफेशनल डांसर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई चली गई थीं.
प्रिलिमनेरी इवनिंग गाउन कॉम्पिटिशन में गहरे नीले रंग की फिगर हगिंग मैक्सी ड्रेस पहनी श्वेता इतनी स्टनिंग लग रही थीं कि वहां मौजूद लोगों के लिए उन पर से नजरें हटाना मुश्किल हो गया. इस दौरान की क्लिप्स सोशल मीडिया पर देखने के बाद लोग भी इंडियन कंटेस्टेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/CzuxJqWiZxh/
जानें कौन हैं श्वेता शारदा
बता दें कि श्वेता शारदा 27 अगस्त, 2023 को हुई 11वीं मिस दिवा 2023 की विजेता बनकर उभरीं और अपनी खूबसूरती के साथ ही टैलेंट से छा गईं. उनकी सिर पर पूर्व मिस दिवा यूनिवर्स 2023 दिविता राय ने ताज सजाया. इसके बाद अब वह सैन साल्वाडोर में आयोजित मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस बीच बता दें कि श्वेता शारदा एक मॉडल के साथ ही कोरियोग्राफर भी हैं. श्वेता का जन्म 24 मई 2000 को हुआ और वह चंडीगढ़ की रहने वाली हैं. उनका पालन-पोषण उनकी मां ने किया है.
जीता मिस दिवा 2023 का खिताब
अगस्त 2023 में, शारदा को मिस दिवा 2023 (Miss Diva 2023) प्रतियोगिता के लिए 16 आधिकारिक प्रतियोगियों में से एक के रूप में चुना गया था. प्रतियोगिता में श्वेता ने निम्नलिखित पुरस्कार भी जीते.
-
मिस बॉडी ब्यूटीफुल
-
मिस टैलेंटेड
-
टॉप 5 – मिस फोटोजेनिक
-
टॉप 6 – मिस रैम्पवॉक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










