Merry Christmas 2022 Wishes: भविष्य तारों की तरह चमचमाता रहे ... क्रिसमस पर अपनों को दें बधाई
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Dec 2022 6:52 AM
Merry Christmas 2022 Wishes: क्रिसमस का त्योहार विश्व भर में 25 दिसंबर को मनाया जाता है. क्रिसमस वैसे ईसाईयों का फेस्टिवल है लेकिन इसे अन्य समुदाय के लोग भी बड़े धूमधाम से मनाते हैं. इस साल क्रिसमस के मौके पर आप भी ये शानदार मैसेज रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजकर उनके साथ ये फेस्टिवल सेलिब्रेट करें.
Merry Christmas 2022 Wishes: क्रिसमस यानी बड़ा दिन ईसाइयो द्वारा मनाया जाने वाला एक मशहूर त्यौहार है. यह पूरी दुनिया में खूब धूमधाम से मनाया जाता है. क्रिसमस वैसे ईसाईयों का फेस्टिवल है लेकिन इसे अन्य समुदाय के लोग भी बड़े धूमधाम से मनाते हैं. इस दिन घर और चर्च में क्रिसमस ट्री सजाए जाते हैं. इस साल क्रिसमस के मौके पर आप भी ये शानदार मैसेज रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजकर उनके साथ ये फेस्टिवल सेलिब्रेट करें.
हर एक के दिल में हो सबके लिए प्यार,
आने वाला हर दिन हो खुशियों का त्यौहार,
इस उम्मीद के साथ आओ भूल के सारे गम,
क्रिसमस को हम सब करें कुछ इस तरह स्वागत
Merry Christmas 2022
क्रिसमस का उमंग और उत्साह,
हमेशा आपके जीवन को,
खुशियों से सराबोर रखे !
Merry Christmas 2022
इस क्रिसमस सच हो जाएं आपके सपने
और दिल में छुपी हुई सारी अभिलाषा
आपके लिए यही है मेरी शुभकामना
Merry Christmas 2022
सबके दिलों में हो हर एक के लिए प्यार
आने वाला हर दिन लाए खुशियों का त्योहार
इस उम्मीद के साथ आओ भूलके सारे गम
क्रिसमस में हम सब करें वेलकम
Merry Christmas 2022
आया है त्यौहार क्रिसमस
बांटे सब को प्यार क्रिसमस
तोहफे पा कर सब बोलेंगे
आए यूं हर बार क्रिसमस
बांटे सब को प्यार क्रिसमस
Merry Christmas 2022
आपकी आंखों में सजे हों जो भी सपने
दिल में छुपी हो जो भी अभिलाषाएं
ये क्रिसमस का पर्व उन्हें सच कर जाए
आपके लिए है हमारी यही शुभकानाएं
Merry Christmas 2022
रब ऐसा क्रिसमस बार-बार लाए
क्रिसमस पार्टी में चार चांद लग जाएं
संता क्लॉज से हर दिन मिलवाए
हर दिन आप नए-नए तोहफे पाएं
Merry Christmas 2022
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










