ePaper

Mehndi Tips: करवा चौथ पर मेहंदी का रंग फीका? अपनाएं ये आसान घरेलू टिप्स और पाएं गहरा, खूबसूरत रंग

Updated at : 10 Oct 2025 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
mehndi tips

mehndi tips

Mehndi Tips: जब करवा चौथ के दिन भी महिलाओं के हाथों की मेहंदी में रंग नहीं आए तो उनका चेहरा बिल्कुल उतर सा जाता है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय है जो कि आपके मेहंदी के रंग को और भी ज्यादा गहरा कर देता है. बिना किसी भी झंझट के आप घर पर आराम से हाथों में रंग को चढ़ा सकते हैं.

विज्ञापन

Mehndi Tips: करवा चौथ पर महिलाओं को मेहंदी लगाना बेहद ही पसंद होता है. इसके लिए वो कई दिन पहले से डिजाइन सोचती हैं. इसके लिए वो काफी ज्यादा उत्साहित होती है. लेकिन जब करवा चौथ के दिन भी उनके हाथों की मेहंदी में रंग नहीं आए तो उनका चेहरा बिल्कुल उतर सा जाता है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय है जो कि आपके मेहंदी के रंग को और भी ज्यादा गहरा कर देता है. बिना किसी भी झंझट के आप घर पर आराम से हाथों में रंग को चढ़ा सकते हैं. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे की  कुछ घरेलू उपाय जो की काफी असरदार है. 

मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए क्या किया जा सकता है?

मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए ये सीक्रेट टिप्स अपनाएं 
नींबू-शक्कर का घोल लगाएं: मेहंदी सूखने के बाद इस घोल को कॉटन की मदद से लगाएं. इससे रंग गहरा होता है.
लौंग का धुआं दें: मेहंदी सूख जाने के बाद हाथों को लौंग के धुएं से सेकें. ये एक पुराना और असरदार नुस्खा है.
पानी से तुरंत न धोएं: मेहंदी को 8–10 घंटे तक ऐसे ही रहने दें.
मेहंदी उतारने के बाद सरसों के तेल से मालिश करें: इससे रंग और गाढ़ा हो जाता है.

मेहंदी लगाने के बाद रंग क्यों नहीं आता है?

इसके कई कारण हो सकते हैं:
मेहंदी का पाउडर पुराना या गुणवत्ताहीन होना.
त्वचा पर लेप ठीक से नहीं लगाया गया या जल्दी धो दिया गया.
शरीर ठंडा हो या हाथ पानी से जल्दी संपर्क में आए.

क्या साबुन और पानी से हाथ धोने चाहिए?

नहीं. पहले 24 घंटे तक साबुन या केमिकल से हाथ न धोएं, इससे रंग गहरा और लंबे समय तक टिकता है.

क्या घर पर तुरंत से रंग गहरा किया जा सकता है?

हां, गर्म नींबू–चीनी का लेप लगाने और हल्की गर्मी देने से मेहंदी का रंग तुरंत सुधार लिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth Gift Ideas: सिर्फ 10,000 रुपये में दें पत्नी को यह 5 करवा चौथ गिफ्ट, प्यार हो जाएगा और गहरा

यह भी पढ़ें: Last Minute Karwa Chauth Mehndi Design: करवा चौथ पर आखिरी वक्त में लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, मिलेगा साजन का प्यार और उम्र भर का साथ

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth Vrat 2025: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत? जानिए क्या करें और क्या न करें

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola