Meaningful Beautiful Baby Boy Names: राजा बेटा के लिए रखें प्यारा नाम, यहां देखें हिन्दी अर्थ वाले नामों की लिस्ट
ब्यूटीफुल बेबी बॉय (AI IMAGE)
Meaningful Beautiful Baby Boy Names: बेटे के लिए रखना चाहते हैं मॉडर्न से लेकर संस्कृत से जुड़े नाम तो यहां देखें हिन्दी अर्थ के साथ बेबी बॉय के नामों की लिस्ट.
Meaningful Beautiful Baby Boy Names: हर माता-पिता के लिए अपने बच्चे का नाम रखना बहुत ही खास पलों में से एक होता है. नाम सिर्फ बच्चे की पहचान नहीं होता, बल्कि यह उनके स्वभाव, संस्कार और आने वाले जीवन को भी दर्शाता है. एक अच्छा नाम बच्चे के जीवन में खुशियां, आत्मविश्वास और सकारात्मकता लाता है. संस्कृत भाषा में कई ऐसे नाम हैं जिनका अर्थ बहुत गहरा, सुंदर और आध्यात्मिक होता है. वहीं हिंदी नाम भी सीधे, मधुर और दिल को छू लेने वाले होते हैं. आजकल माता-पिता अपने बच्चों के लिए ऐसे नाम चुनना चाहते हैं जो परंपरा से जुड़े हो और साथ ही मॉडर्न भी लगे इसलिए संस्कृत और हिंदी नामों का मिश्रण सबसे सही हो सकता है. ये नाम सुनने में भी अच्छे लगते हैं और इनके अर्थ भी अच्छे होते हैं. आइए इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे प्यारे, यूनिक और अर्थपूर्ण बेबी बॉय के नामों की लिस्ट बताएंगे जो आपके बच्चे के लिए सही रहेंगे.
ब्यूटीफुल बेबी बॉय नेम और उनके हिन्दी अर्थ (Meaningful Beautiful Baby Boy Names)
- वेदांश (Vedansh) – वेदों का अंश
- रुद्रांश (Rudransh) – शिव का हिस्सा
- शिवांश (Shivansh) – भगवान शिव का अंश
- समर्थ (Samarth) – सक्षम, शक्तिशाली
- शौर्य (Shaurya) – वीरता
- वीर (Veer) – बहादुर
- युवराज (Yuvraj) – राजकुमार
- प्रताप (Pratap) – तेज और गौरव
- हरिवंश (Harivansh) – श्रीकृष्ण का वंश
- नारायण (Narayan) – भगवान विष्णु
- यज्ञेश (Yagnesh) – यज्ञ के देवता
- वायु (Vayu) – हवा के देवता
- नीलांश (Neelansh) – नीले आकाश का अंश
- सूर्यांश (Suryansh) – सूर्य का भाग
- चंद्रांश (Chandransh) – चंद्रमा का अंश
- मेघ (Megh) – बादल
- पुष्कर (Pushkar) – पवित्र सरोवर
- अर्जुन (Arjun) – महान योद्धा
- भीम (Bheem) – शक्तिशाली
- विक्रम (Vikram) – पराक्रम
- रणवीर (Ranveer) – युद्ध का वीर
- राजवीर (Rajveer) – राजसी योद्धा
- धैर्य (Dhairya) – साहस और धैर्य
- अद्रित (Adrit) – पर्वत जैसा मजबूत
- सयान (Sayaan) – योग्य, बुद्धिमान
- विराज (Viraj) – चमकदार, राजा
- श्लोक (Shlok) – मंत्र, शुद्ध वचन
- नक्ष (Naksh) – चंद्रमा, तारा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए