ePaper

Matar Kaju Upma: ब्रेकफास्ट में फटाफट बनाएं टेस्टी मटर काजू उपमा, दोबारा मांग कर खाएंगे बच्चे  

Updated at : 14 Dec 2025 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
Matar Kaju Upma Easy Recipe for Winter Breakfast

मटर काजू उपमा (Image - Gemini)

Matar Kaju Upma: ठंड के मौसम में अगर ब्रेकफास्ट सुपर हेल्दी और टेस्टी मिल जाए तो दिल खुश हो जाता है. ऐसे में आप मटर काजू उपमा को ट्राई करें.

विज्ञापन

Matar Kaju Upma: जाड़े की सुबह में फटाफट वाला नाश्ता हर किसी को पसंद आता है. क्योंकि सुबह की जल्दबाजी में समय की बचत होती है. भारतीय नाश्तों की लिस्ट में उपमा बहुत ही फेमस विकल्प है. उपमा दक्षिण भारत में खूब पसंद किया जाता है. पारंपरिक उपमा में अगर मटर और काजू का स्वादिष्ट कॉम्बिनेशन जोड़ दिया जाए तो इसका स्वाद और बढ़ जाता है. यह बहुत ही लोकप्रिय और स्वास्थ्यवर्धक नाश्ता है. मटर काजू उपमा स्वाद के साथ-साथ पोषण में भी भरपूर है. अब बताते हैं सिंपल वाली रेसिपी.  

मटर काजू उपमा बनाने की सामग्री

  • सूजी (रवा) : 1 कप
  • हरी मटर : 1/2 कप (उबली हुई)
  • काजू : 8-10 (तले हुए)
  • अदरक : 1/2 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • प्याज : 1 (बारीक कटा हुआ)
  • सरसों के दाने : 1/2 चम्मच
  • करी पत्ते : 6-8
  • हरी मिर्च : 2 (बारीक कटी हुई)
  • घी या तेल : 2 चम्मच
  • नमक : स्वादानुसार
  • पानी : 2 कप
  • नींबू का रस : 1 चम्मच (वैकल्पिक)
  • हरा धनिया

कैसे बनाएं मटर काजू उपमा

  • इस उपमा को बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में सूजी को मीडियम आंच पर हल्का भून लें.
  • हल्की खुशबू आने के बाद इसे एक प्लेट में निकालकर रख दें.
  • इसके बाद अब उसी कड़ाही में आप घी या तेल गर्म करें.
  • अब इसमें आप सरसों के दाने डालें. सरसों के दाने चटकने लगे तो इसमें करी पत्ते, हरी मिर्च और अदरक डाल दें.
  • अब आप इसमें कटा हुआ प्याज डाल कर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
  • फिर इसमें उबली हुई मटर और तले हुए काजू डाल कर इसे एक मिनट भूनें.
  • अब आप इसमें 2 कप पानी डालें और उसमें नमक डालकर उबाल लें.
  • पानी उबलने पर उसमें धीरे-धीरे भुनी हुई सूजी डाल कर लगातार चलाते रहें
  • फिर आप आंच धीमी करके और ढक्कन लगाकर इसे 2-3 मिनट तक पकाएं.
  • ऐसा करने पर पानी पूरी तरह सूख जाएगा और उपमा फूल जाएगा.
  • अब आप गैस बंद करके इसमें नींबू का रस और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  • अब आप इसे गरमा गरम सर्व कर दें.

इसे भी पढ़ें: Tomato Onion Uttapam: घर पर मिलेगा रोस्टोरेंट जैसा स्वाद, ऐसे बनाएं टमाटर प्याज उत्तपम

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola