Masoor Dal Chilla: स्पेशल ब्रेकफास्ट के लिए शानदार है मसूर दाल का चीला, स्वाद और सेहत से भी है भरपूर

Updated:
विज्ञापन

(Image- Gemini)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Masoor Dal Chilla: प्रोटीन से भरपूर दाल का सेवन करना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है. अगर आप संडे स्पेशल के लिए कुछ हेल्दी व टेस्टी ब्रेकफास्ट की तलाश में हैं तो आप मसूर दाल का चीला ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Masoor Dal Chilla: दाल को प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है. दाल में मौजूद कई तरह के पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. अगर आप अपनी डाइट में दाल को शामिल करते हैं तो आपका हृदय हमेशा स्वस्थ रहेगा. दाल खराब कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने में काफी सहायक साबित होता है.

विज्ञापन

दाल खाने के फायदे

दाल का सेवन करने के कई सारे माध्यम हैं. जैसे दाल का हलवा, दाल की खिचड़ी और दाल का तड़का आदि. आज हम आपके लिए मसूर दाल के चीले की रेसिपी लेकर आए हैं. इसे खाने से आपको वेट लॉस समेत कई स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे. ठंड के दिनों में इसे खाने से शरीर में गर्मी आती है और कफ की समस्या भी दूर होती है.

मसूर दाल चीला बनाने की सामग्री

  • मसूर दाल – 2 कप
  • हरी मिर्च – 2 – 3
  • प्याज – मध्यम आकार
  • बेसन – 2 बड़े चम्मच
  • काला नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – एक मुट्ठी

मसूर दाल चीला बनाने की विधि

  • इसके लिए सबसे पहले आप मसूर दाल को धोकर उसे दो घंटे के लिए भिगोए रखें.
  • भिगोने के बाद दाल फूलकर थोड़ी सॉफ्ट हो जाएगी.
  • दाल के अच्छे से फूल जाने के बाद इसे धोकर मिक्सी में पीस लें.
  • पीसने के बाद इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें.  
  • इसके बाद चीले का बैटर तैयार करने के लिए एक बड़े बाउल में मसूर दाल का पेस्ट रख लें.
  • फिर इसमें बेसन डाल कर इसे अच्छे से मिला लें.
  • इससे इसमें गाथे नहीं पड़ती है.
  • अब इसके बाद प्याज को बारीक काटकर इसमें मिलाएं.
  • इसके साथ ही बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च और स्वादानुसार काला नमक डाल लें.
  • अब बेटर को अच्छे से मिलाते रहें.
  • अब गैस पर एक नॉन स्टिक पैन गर्म होने के लिए रखें.
  • अब इसमें बड़े चम्मच से बैटर डालकर चीले बनाना शुरू कर दें.
  • चीला हल्का ब्राउन हो जाने के बाद थोड़ा देसी घी लगाकर उसे दोनों तरफ अच्छे से सेक लें.
  • अब इस चीला को अपनी मनपसंद चटनी के साथ एंजॉय करें.

इसे भी पढ़ें: Egg Pizza Recipe: सर्दियों में खाना है कुछ टेस्टी और हेल्दी, तो एग पिज्जा है बेहतरीन ऑप्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola