Masala Sweet Potato Chips: ठंड के मौसम में शकरकंद से ऐसे बनाएं मसालेदार चिप्स, खाते ही आ जाएगा मजा

Masala Sweet Potato Chips: शाम में तैयार करना है कुछ क्रिस्पी स्नैक्स तो शकरकंद से बनाएं मसाला चिप्स. ये चिप्स बनाने में बहुत आसान हैं और खाने में भी बहुत टेस्टी लगते हैं.
Masala Sweet Potato Chips: अगर आप भी सर्दियों में कुरकुरा और स्वाद से भरपूर स्नैक्स ढूंढ रहे हैं, तो मसाला स्वीट पोटैटो चिप्स एक अच्छा ऑप्शन है. इस चिप्स का स्वाद मजेदार होता है. शकरकंद का हल्का मीठा स्वाद और मसालों का कॉम्बिनेशन आपको बार-बार इन्हें खाने पर मजबूर कर देगा. घर पर बनाने में आसान और पार्टी या शाम की चाय के साथ सर्व करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट, ये चिप्स हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मसाला स्वीट पोटैटो चिप्स बनाने का आसान तरीका.
मसाला स्वीट पोटैटो चिप्स बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- शकरकंद (स्वीट पोटैटो)- 2-3
- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- पेरी पेरी मसाला- 1 बड़ा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- जरूरत के अनुसार
मसाला स्वीट पोटैटो चिप्स को कैसे तैयार करें?
- मसाला स्वीट पोटैटो चिप्स बनाने के लिए आप सबसे पहले स्वीट पोटैटो को अच्छे से धोकर छील लें. फिर इसे पतले-पतले स्लाइस में काट लें. इसे आप अच्छे से दो-तीन बार धो लें. अब एक कड़ाही को गर्म करें. इसमें आप तेल को डाल दें.
- अब आप थोड़ा-थोड़ा करके स्वीट पोटैटो स्लाइस को तेल में डालकर फ्राई कर लें. सारे स्लाइस को आप क्रिस्पी और सुनहरा होने तक फ्राई करें. चिप्स को एक बड़े बर्तन में निकाल लें.
- अब आप एक कटोरी में लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, नमक और पेरी पेरी मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इस मसाला के मिश्रण को आप चिप्स में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- मसाला स्वीट पोटैटो चिप्स को अपने पसंदीदा डिप या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार
यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










