Malaidar Kulfi Recipe: चिलचिलाती गर्मी को कहें बाय-बाय, घर पर आसानी से बनाएं टेस्टी मलाईदार कुल्फी

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

KULFI (ai image)

Malaidar Kulfi Recipe: आज हम आपको इस आर्टिकल में मलाईदार कुल्फी बनाने के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपने घर में आसानी से बना सकते हैं. ये खाने में बहुत ज्यादा टेस्टी और मजेदार लगती हैं. इसके अलावा, ये गर्मी में आपको और आपके परिवार को ठंडक और ताजगी का अहसास देगा.

विज्ञापन

Malaidar Kulfi Recipe: गर्मियों का मौसम आते हैं ठंडा खाने को मन करने लगता है और जब इसी मौसम में कुल्फी मिल जाए तो गर्मी को टाटा बाय कहना और भी ज्यादा अच्छा हो जाता है. कुल्फी का नाम सुनते ही मन में मीठे और ठंडे स्वाद का ख्याल आने लगता है, जो दिल को ठंडक और सुकून देता है. ऐसे में अगर आपको चिलचिलाती धूप से राहत पाना चाहते हैं, तो घर में आसानी से मलाईदार कुल्फी बना सकते हैं. घर पर इसे बनाना भी बहुत आसान है और ये आपके परिवार को जरूर पसंद आएगा. इसे बनाने के लिए आपको कुछ खास सामग्री और थोड़ी सी मेहनत की जरूरत होती हैं, जो खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट और लाजवाब होता हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में कैसे घर पर बनाएं मलाईदार कुल्फी. 

मलाईदार कुल्फी बनाने की सामग्री

  • दूध- 1 लीटर (फुल क्रीम)
  • कंडेंस्ड मिल्क- आधा कप 
  • चीनी- स्वादानुसार
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच 
  • ड्राई फ्रूट्स- बादाम, पिस्ता और किशमिश ( बारीक कटे हुए)
  • केसर- 8 से 10 धागे (गर्म दूध में भिगोए हुए)

यह भी पढ़ें: Besan Ka Halwa: स्वाद से भरा है बेसन का हलवा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी फिर से बना दो

यह भी पढ़ें: Shahi Toast Recipe: मीठे पलों को दें मिठास, रॉयल अंदाज में घर पर बनाएं लाजवाब शाही टोस्ट

मलाईदार कुल्फी बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक बर्तन में दूध डालें और इसे धीमी आंच पर उबालें.  दूध को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि ये नीचे नहीं चिपके.
  • अब जब दूध गाढ़ा हो जाए, तब इसमें  कंडेंस्ड मिल्क और चीनी डालें. 
  • इसके बाद इसमें इलायची पाउडर, केसर के धागे और कटे हुए ड्राई फ्रूट डालें. 
  • अब इसको गैस से उतारें और अच्छे से ठंडा होने दें.
  • ठंडा होने के बाद इसे कुल्फी बनाने के सांचे में डालें और ऊपर से थोड़ा ड्राई फ्रूट्स छिड़के. 
  • अब इसको बंद करके फ्रिज में 7 से 8  घंटे सेट होने के लिए रख दें. 
  • जब ये अच्छे से जम जाए तो इसे गर्म पानी में 5 सेकंड रखें और कुल्फी को धीरे-धीरे बाहर निकालें.  
  • अब घर में बना स्वादिष्ट और मजेदार मलाईदार कुल्फी बनकर तैयार है. 

यह भी पढ़ें: रात की बची रोटी से बनाएं ऐसा टेस्टी पिज्जा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी एक नहीं, चार रोटियां और

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola