Malai Kofta Recipe: बेजोड़ स्वाद और रेस्टोरेंट जैसे मलाई कोफ्ते को बनाएं घर पर, जानें आसान तरीका

Updated at : 20 Mar 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
Malai Kofta Recipe: बेजोड़ स्वाद और रेस्टोरेंट जैसे मलाई कोफ्ते को बनाएं घर पर, जानें आसान तरीका

Malai Kofta Recipe: स्वादिष्ट और मलाईदार मलाई कोफ्ता तैयार करें और अपने परिवार और दोस्तों को खिलाएं और उनका दिल जीतें.

विज्ञापन

Malai Kofta Recipe: खाने के शौकीन लोग रेस्टोरेंट में बनने वाले डिशों को घर पर ट्राई करते रहते हैं.आज हम आपको बताने जा रहे हैं मलाई कोफ्ते की रेस्पी जिसे खाने के बाद हर कोई पूछेगा कि आपने आखिरकार कैसे बनाया. मलाई कोफ्ते की रेस्पी मलाईदार ग्रेवी में तले हुए आलू और पनीर के साथ बनता है जो एक बेहतरीन और लाजवाब स्वाद देता है.आइए जानते हैं मलाई कोफ्ते बनाने की आसान रेसिपी.

कोफ्ता के लिए

  • 1 कप पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 आलू (उबले हुए)
  • 1/4 कप बारीक कटे हुए काजू
  • 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून नमक (स्वाद अनुसार)
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला
  • तेल (कोफ्ता तलने के लिए)

ग्रेवी के लिए

  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1/4 कप दही
  • 1/4 कप क्रीम
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/2 कप पानी
  • 1/4 कप काजू पेस्ट
  • नमक (स्वाद अनुसार)
  • तेल (तलने के लिए)

बनाने की विधि

  • कोफ्ता करें तैयार : सबसे पहले उबले हुए आलू को मसल लें और कद्दूकस किया हुआ पनीर, कटे हुए काजू, कॉर्नफ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिला लें. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल आकार के कोफ्ते बना लें. एक कढ़ाई में तेल गरम करें और इन कोफ्तों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें.
  • ग्रेवी तैयार करें: एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गरम करें और उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर उसे सुनहरा होने तक भूनें.अब उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कुछ देर भूनने के बाद टमाटर डालें. टमाटर नरम होने तक पकाएं.अब दही, काजू पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से भूनें.
  • पानी डालकर मिश्रण को उबालने दें :इसमें पानी डालकर मिश्रण को उबालने दें फिर क्रीम और गरम मसाला डालकर मिक्स करें इसे 5 से 7 मिनट तक पकने दें.
  • कोफ्ते ग्रेवी में डालें: जब ग्रेवी तैयार हो जाए तो उसमें तले हुए कोफ्ते डालकर हल्के हाथों से मिक्स करें ताकि कोफ्ते टूटे ना. इसे 2 से 3 मिनट तक पकने दें ताकि कोफ्ते ग्रेवी को अच्छे से सोख सकें.
  • सर्व करें: गरमा गरम मलाई कोफ्ता को रोटी, नान या पुलाव के साथ सर्व करें.

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola