Malai Broccoli Recipe: पनीर टिक्का भी भूल जाएंगे जब इस मलाईदार तरीके से बनाएंगे ब्रोकोली

Updated at : 28 Jan 2026 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
Malai Broccoli Recipe

Malai Broccoli Recipe

Malai Broccoli Recipe: क्या आप भी ब्रोकोली को बोरिंग समझते हैं? इस शाही मलाईदार रेसिपी के साथ इसे बनाकर देखें, पनीर टिक्का का स्वाद भी फीका लगेगा. मेहमानों और बच्चों के लिए परफेक्ट और आसान स्टार्टर रेसिपी यहां जानें.

विज्ञापन

Malai Broccoli Recipe: ब्रोकोली का नाम सुनते ही अक्सर लोग मुंह बनाने लगते हैं और इसे एक उबाऊ सब्जी मानकर थाली से किनारे कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिसे हम बोरिंग या बेस्वाद समझकर छोड़ देते हैं, वही ब्रोकोली जब मलाई, गाढ़े दही और मसालों के शाही घोल में डूबती है, तो बड़े-बड़े स्टार्टर्स का स्वाद फीका पड़ जाता है. अगर आपके घर में भी बच्चे या बड़े इसे खाने से कतराते हैं, तो उन्हें बस एक बार यह मलाई ब्रोकोली खिलाकर देखिए. इसका मखमली अंदाज और लाजवाब स्वाद चखने के बाद वे इसके दीवाने हो जाएंगे. तो आइये जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान और सीक्रेट तरीका.

मलाई ब्रोकोली बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है?

ब्रोकोली: 1 मीडियम साइज (फ्लोरेट्स में कटी हुई)
फ्रेश क्रीम या मलाई: 3-4 बड़े चम्मच
हंंग कर्ड (गाढ़ा दही): 2 बड़े चम्मच
चीज स्प्रेड या कद्दूकस किया हुआ चीज: 2 बड़े चम्मच (ऑप्शनल)
काजू का पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच (रिच फ्लेवर के लिए)
अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
नमक: स्वादानुसार
नींबू का रस: 1 छोटा चम्मच
तेल या मक्खन: मैरिनेशन और ग्रिल करने के लिए

मलाई ब्रोकोली बनाने की विधि क्या है?

ब्रोकोली को तैयार करें: मलाई ब्रोकोली बनाने के लिए सबसे पहले ब्रोकोली के बड़े टुकड़े काट लें. फिर एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें थोड़ा नमक डालें. ब्रोकोली को सिर्फ 2 मिनट के लिए इस उबलते पानी में डालें और फिर तुरंत छानकर ठंडे पानी में डाल दें. इससे ब्रोकोली का रंग हरा बना रहता है और वह हल्की नरम हो जाती है.
मैरिनेशन तैयार करें: एक बड़े बाउल में दही, मलाई, चीज़, अदरक-लहसुन पेस्ट, काजू पेस्ट, काली मिर्च, इलायची पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसमें थोड़ा सा तेल या पिघला हुआ मक्खन भी डालें ताकि मसाले ब्रोकोली पर अच्छी तरह चिपक जाएं.
कोट करें: अब उबली हुई ब्रोकोली के टुकड़ों को इस क्रीमी मिक्सचर में डालें और हल्के हाथों से मिलाएं. इसे कम से कम 20-30 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें ताकि सारा स्वाद अंदर तक चला जाए.
ग्रिल या रोस्ट करें
तवे पर: एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा मक्खन गरम करें और ब्रोकोली के टुकड़ों को धीमी आंच पर तब तक सेकें जब तक उन पर हल्के भूरे रंग के निशान न आ जाएं.
ओवन/एयर फ्रायर में: 180°C पर 10-12 मिनट के लिए ग्रिल करें.
परोसें: तैयार मलाई ब्रोकोली पर थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कें और ऊपर से हल्का सा नींबू का रस डालें. इसे पुदीने की तीखी चटनी और लच्छेदार प्याज के साथ गरमा-गरम सर्व करें और एन्जॉय करें.

ये भी पढ़ें: Sooji Rings Recipe: चिप्स और कुरकुरे भूल जाएंगे जब घर पर बनाएंगे ये सूजी रिंग्स, जानें आसान रेसिपी

ये भी पढ़ें: Carrot Chips Recipe: आलू के चिप्स भूल जाएंगे! घर पर बनाएं ये कुरकुरे और हेल्दी गाजर के चिप्स, नोट करें आसान रेसिपी

ये भी पढ़ें: Chickpea Cutlet Recipe: शाम के नाश्ते में बनाएं ये हाई-प्रोटीन और कुरकुरे काबुली चने के कटलेट, नोट कर लें आसान रेसिपी

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola