Bathua Dal Recipe: ठंड के दिनों में लंच में चावल के साथ ट्राई करें टेस्टी बथुआ दाल, जानें बनाने की आसान विधि

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 04 Jan 2026 11:12 AM

विज्ञापन

बथुआ दाल (AI Image)

Bathua Dal Recipe: सर्दियों में लंच में आप भी दाल बनाने की सोच रहे हैं तो बथुआ दाल को बना सकते हैं. इस रेसिपी को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं बथुआ दाल को तैयार करने का तरीका.

विज्ञापन

Bathua Dal Recipe: सर्दियों के मौसम में लंच में गरमा-गरम चावल और दाल का कॉम्बिनेशन मिल जाए तो खाना खाने में मजा आ जाता है. सर्दियों के मौसम में सिंपल दाल के बजाय आप बथुआ दाल को बना सकते हैं. बथुआ के पत्तों से बनी डिशेज को लोग ठंड में खाना काफी पसंद करते हैं. आप बथुआ के पत्तों का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट दाल तैयार कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं बथुआ दाल बनाने की विधि. 

बथुआ दाल बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • अरहर दाल- आधा कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • जीरा- 1 चम्मच
  • टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • बथुआ- 1 गुच्छा
  • सूखी लाल मिर्च- 1
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हींग- चुटकी भर
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • तेल या घी- 2-3 चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)

बथुआ दाल को कैसे तैयार करें?

  • बथुआ दाल बनाने के लिए सबसे पहले आप दाल को अच्छे से धो लें और 20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. अब दाल को कुकर में डाल दें. इसमें आप हल्दी और नमक को डाल दें. इसके बाद आप पानी डाल दें और 3 सीटी आने तक पका लें. 
  • अब आप बथुआ के पत्तों को अच्छे से धोकर बारीक काट लें. कड़ाही को गर्म करें इसमें आप 2 चम्मच तेल या घी डाल दें. इसके बाद आप जीरा और हींग डाल दें. सूखी लाल मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट भूनें. 
  • अब हरी मिर्च और प्याज को भी डालकर पका लें. टमाटर डालकर नरम होने तक पका लें. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाल दें और अच्छे से मिला लें. 
  • इसमें आप बथुआ के पत्तों को डाल दें और अच्छे से पका लें. स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें. दाल को डाल दें और इसे थोड़ी देर पका लें. ऊपर से आप धनिया पत्ती को डाल दें. स्वाद को बढ़ाने के लिए आप ऊपर से घी डाल सकते हैं. इस तरह से आप बथुआ दाल को बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Winter Special Suji Snacks Ideas: सर्दियों में सूजी से तैयार करें लाजवाब स्नैक्स, ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज

यह भी पढ़ें- Winter Special Rajgira Chikki: सर्दियों में मीठे में कुछ नया करना है ट्राई, तो झटपट तैयार करें राजगिरा चिक्की


विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola